Indore में IND vs NZ क्रिकेट मैच, टिकट की कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर
क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए इंदौर पुलिस एक्शन में नजर आ रही है, जहां पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से टिकट की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन के निर्देश दिए हैं.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट का मुकाबला होना है, जहां क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री हाल ही में ऑनलाइन की गई थी, जहां पलक झपकते ही सारे टिकट एक बार फिर बिक गए, वहीं अब इन टिकटों की कालाबाजारी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं, जिस पर कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम भी तैयार नजर आ रही है। उधर, क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए इंदौर पुलिस एक्शन में नजर आ रही है, जहां पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से टिकट की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन के लिए सायबर टीम को निर्देशित किया है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव ब्लेकर
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में आगामी 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय क्रिकेट का महामुकाबला होना है, जिसके लिए अब तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उधर, एक बार फिर इंदौर में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की कालाबाजारी के लिए ब्लैकरों ने मैदान पकड़ लिया है, जहां अब इन ब्लैकरों से निपटने के लिए पुलिस भी तैयार नजर आ रही है। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, और कुछ ही घंटों में सारे टिकट बिक गए। खास बात यह रही कि, ऑनलाइन टिकट बिकने के कुछ घंटों बाद ही ब्लैकरों ने अपना काम शुरू कर दिया, जहां उन्होंने मैच के टिकट ब्लैक करने के लिए सोशल मीडिया पर ग्राहकों को तलाशना शुरू कर दिया।
कालाबाजारी रोकने के लिए मुखबिर लगाए
ब्लैकरों ने ऑनलाइन टिकट खरीदकर उन्हें ब्लैक में बेचने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ सायबर की टीम को भी अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है. वही इंदौर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि, 24 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में टिकटों की कालाबाजारी रोकने को लेकर क्राइम की सभी टीमों को निर्देशित किया गया है, टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए मुखबिर लगाए गए हैं, अगर कालाबाजारी की शिकायत पुलिस के पास आती है, तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore जिले में उमंग, उल्लास के साथ मनाया जाएगा "आनंद उत्सव 2023", तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications