MP Election: BJP कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर पहने मुखौटे, नारा गूंजा 'मैं भी कैलाश विजयवर्गीय'

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच प्रचार-प्रसार भी रफ्तार पकड़ रहा है, जहां राजनैतिक दल अपने-अपने तरीकों से नवाचारों के साथ प्रचार-प्रसार करते नजर आ रहे हैं। इधर, सियासत के गढ़ इंदौर में युवाओं पर अपने नेता का ऐसा जुनून सवार हुआ है की उन्होंने मुखौटे मैं भी कैलाश विजयवर्गीय का नारा बुलंद किया है।

विधानसभा-1 से बतौर BJP प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने नेता कैलाश विजयवर्गीय के लिए प्रचार प्रसार करने उतरे युवाओं ने मुखौटे पहनकर मैं भी कैलाश विजयवर्गीय का नारा बुलंद किया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने नेता कैलाश विजयवर्गीय के लिए बेहद खास संदेश भी दिया है।

Main bhi Kailash Vijayvargiya Campaign Indore Madhya Pradesh

कुछ ने हाथ पर बनवाए टैटू

सियासत के गढ़ इंदौर में युवाओं पर अपने नेता का ऐसा जुनून सवार हुए है की उन्होंने अपने हाथों पर नेता जी के नाम का परमानेंट टैटू बनवा लिया है, जहां इन युवाओं ने अपने हाथों की कलाई पर मैं भी कैलाश विजयवर्गीय लिख कर अपने नेता को समर्थन दिया है। चुनाव मैदान में अपने नेता के लिए प्रचार प्रसार करने उतरे युवाओं ने अपने हाथों की कलाई पर परमानेंट टैटू बनवाते हुए उस पर मैं भी कैलाश विजयवर्गीय लिखवा लिया है, जहां युवाओं की अपने नेता प्रति दिवानगी देखते ही बन रही है। वहीं अपने समर्थकों का समर्पण देख बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी हैरान नजर आए।

चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+