Mahashivratri 2024: मुस्लिम महिलाओं पर चढ़ा शिव भक्ति का रंग, कैलाश विजयवर्गीय के साथ समझा सनातन धर्म

इंदौर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री व विधानसभा 1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में दलाल बाग मैदान पर आयोजित हो रहे तीन दिवसीय महानाट्य "महाँकाल गाथा" के द्वितीय दिवस पर कैलाश विजयवर्गीय ने सपरिवार उज्जैन के कलाकारो द्वारा भगवान शिव पर प्रस्तुत की जा रही महागाथा के महानाट्य का मंचन उपस्थित शिवभक्तो के साथ बैठकर देखा, एवं सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की अग्रिम बधाई दी।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात उपस्थित साधु-संतो,कैलाश विजयवर्गीय,पार्षदगण व पदाधिकारीगण ने दीप प्रजवलित कर की है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परांबा मां का उदाहरण देते हुए बच्चियों को देवी का स्वरूप एवं भारत की हर महिला में परांबा शक्ति बताई।

Ujjain

कार्यक्रम में आशा विजयवर्गीय, आकाश विजयवर्गीय एवं हजारों की संख्या मे शिवभक्तो सहित, सनातन धर्म की गहराई को बारीकी से समझने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाए भी उपस्थित थी।

महानाट्य में भगवान शिव के बारे में शिवविवाह से लेकर, माता सती, राजा दक्ष के वध से लेकर शिव की साधना एवं महाकाल के प्रकट होने एवं आदि सभी बाते नाट्य के माध्यम से उपस्थित धर्मप्रेमी जनता को दिखाई गई। जिसे सभी लोगो ने काफी सराहा।कार्यक्रम में आईडीसीए अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय के साथ विधानसभा 1 के पार्षद गण, एमआईसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता उपस्थित थी।

इस मौके पर आकाश विजयवर्गीय ने बताया की, यह कार्यक्रम के माध्यम से हम महाशिवरात्रि को महोत्सव के रूप में मना रहे है, समूचा देश महादेव का भक्त है। हर-हर के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहे भगवान भोलेनाथ से यही मेरी प्रार्थना है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है, जहां शहर में धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला जारी हैं.

ये भी पढ़े- Indore News: नहीं कटा शंकर लालवानी का टिकट, कैलाश विजयवर्गीय ने मजाक में कही थी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+