Indore News: नहीं कटा शंकर लालवानी का टिकट, कैलाश विजयवर्गीय ने मजाक में कही थी बात
Loksabha Election को लेकर BJP तैयार है, जहां BJP अब तक सियासत के गढ़ इंदौर से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं कर सकी है। इस बीच अब सियासत का सिलसिला जारी है, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भरे मंच से सांसद शंकर लालवानी का टिकट कटने की बात कही थी। वहीं अब विजयवर्गी ने इसे मजाक में कही बात बताया है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ये बात उन्होंने मजाक में कही थी, शंकर लालवानी अभी भी उम्मीदवार हैं। वहीं अब कैलाश विजयवर्गीय के दिए बयान के सियासत में कई अलग-अलग तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, महिलाओं का कार्यक्रम था, मैं मजाक कर रहा था की कौन-कौन लड़ना चाहता है, मोदी जी ने 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है, सभी महिलाओं ने हाथ खड़े कर दिए। वो पूरा एक तरीके से मजाक था, अभी टिकट तय नहीं हुआ है। शंकर जी भी अभी उम्मीदवार हैं।
विजयवर्गीय ने कही थी ये बात
इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे तो उड़ते-उड़ते हुए खबर यह भी मिली है कि शंकर लालवानी का टिकट इसलिए कटा, क्योंकि किसी महिला को टिकट देना है। वहीं मंच से ही विजयवर्गीय ने महिलाओं से पूछा कि कौन महिला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं हॉल में बैठी सभी महिलाओं ने कहा कि हम लड़ना चाहते हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि सभी महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती है, यह सभी विधानसभा और लोकसभा लडेंगी तो हम क्या करेंगे?
जल्द हो सकती है घोषणा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब BJP की ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की जाने लगी है, जहां हाल ही में BJP ने अपनी पहली सूची में देशभर की लगभग 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें से मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर BJP ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।BJP की पहली सूची में इंदौर का नाम नहीं होने से सियासत की गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जहां अब दूसरी सूची में इंदौर का नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर BJP राजधानी दिल्ली में मंथन कर रही है, जहां जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।
ये भी पढ़े- Indore से शंकर लालवानी नहीं, बल्कि इन्हें मिल सकता है टिकट, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications