Ujjain में Mahakal पूजन कर Indore आए महार्यमान सिंधिया, 56 दुकान पर चखे व्यंजन
उज्जैन में परंपरा के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। यहां महाशिवरात्रि के 9 दिन पहले तक भगवान महाकाल का अलग-अलग रूप में श्रृंगार होता है। दूल्हे के रूप में बाबा महाकाल को सजाया जाता है। साथ ही यहां सिंधिया राजघराने की परंपरा निभाई जा रही है। इसी परंपरा के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने भगवान महाकाल का पूजन - अर्चन किया। सिंधिया राजघराने के युवराज महाआर्यमन सिंधिया अपनी मां प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के साथ गर्भगृह द्वार से बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, यहां उन्होंने पूजन व अभिषेक किया। शिव नवरात्रि के उपलक्ष में विशेष पूजा के कारण गर्भ गृह में प्रवेश बंद था। इसी कारण गर्भ गृह के द्वार से पूजा की गई। नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की है।
इंदौर में चखे अलग-अलग व्यंजन
धार्मिक नगरी उज्जैन में पूजन अर्चन करने के बाद महाआर्यमन सिंधिया अपनी मां प्रियदर्शनी सिंधिया के साथ इंदौर आए, जहां वे शहर के प्रसिद्ध 56 दुकान पर पहुंचे, और अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखा। इस दौरान महाआर्यमन सिंधिया, नारियल पानी पीते नजर आ रहे थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र और सिंधिया राजघराने के युवराज महाआर्यमन सिंधिया उज्जैन और इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर का पूजन कर आशीर्वाद लिया, तो वहीं इंदौर के 56 दुकान पर अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखा।
पहले भी आ चुके हैं इंदौर-उज्जैन
इससे पहले भी उज्जैन और इंदौर में महाआर्यमन सिंधिया को देखा जा चुका है, जहां वे अपने पिता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उज्जैन और इंदौर के दौरे पर आ चुके हैं। वहीं अबकी बार महाआर्यमन सिंधिया अपनी मां प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के साथ उज्जैन और इंदौर में नजर आए, जहां उन्होंने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के पूजन और अर्चन में हिस्सा लिया, तो वहीं इंदौर के 56 दुकान पर अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखा।
ये भी पढ़े- Indore को मिली सौगात, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया करोड़ों के विकासकार्यों का लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications