तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई, चकनाचूर हुई, 3 कपड़ा व्यापारी मरे

इंदौर/पुणे। महाराष्ट्र के बीड में राष्ट्रीय राजमार्ग-61 पर तेज रफ्तार एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 3 कपड़ा व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी व्यापारी मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे। जिस जगह हादसा हुआ, वह माजलगांव तहसील के टाकरवन फाटा के पास है। शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब यह हादसा हुआ।

maharashtra: horrific car accident on NH- 61, 3 Textile trader Killed

मृतकों की पहचान सुरेश हरयानी, हेमंत राजपूत, रोहित समावेश के रूप में हुई है। यह तीनों कपड़ा व्यापारी बीड में किसी काम से आए थे। दिनभर का काम समाप्त करने के बाद रात में रुकने के लिए लातूर जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार टाकरवन फाटा के पास आयी तब कार चलाते समय नियंत्रण खो बैठने से कार पेड़ से जा टकरायी। पेड़ से यह कार इतनी जोर से टकरायी, कि चकनाचूर हो गई। इस घटना की जानकारी नागरिकों ने पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर रात में ही पहुंची थी। देर रात लाशों को ग्रामीण हॉस्पिटल में ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+