MP news : दर्द की दास्तां, दहेज के लिए पति ने किया प्रताड़ित, प्लायर से खींचे नाखून

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां दहेज के लालच में पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं पति ने पत्नी को प्रताड़ित करते हुए प्लायर से नाखूनो और दांत तक खींच डाले। वहीं जब पत्नी बेसुध हो गई तो पति उसे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उधर, पुलिस के पास पहुंची महिला ने पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी, जहां पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए महिला की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ प्रताड़ना और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज किया है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

दरअसल, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पीड़िता अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। यही कारण है कि, उसके पति की नजर उसकी प्रॉपर्टी पर रहती है। शादी के कुछ वक्त बाद से ही पति लगातार पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा है, जहां पति, पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करता है, तो वहीं प्लायर से दांत और नाखून तक खींच डालता है। इतना ही नहीं लाठी-डंडों से पीड़िता की पिटाई करते हुए पति दुपट्टे से उसका गला भी दबाता है। वहीं जब पत्नी प्रताड़ना से बेहोश या बेसुध हो जाती है तो पति उसे छोड़ कर भाग जाता है। इतना ही नहीं पति, पीड़िता को अलग-अलग तरीकों से भी टॉर्चर करता है।

हैवान पति करता है प्रताड़ित

पीड़िता ने पुलिस को जो घटनाक्रम पुलिस को बताया उसे सुन हर कोई हैरान रह गया, जहां पीड़िता ने बताया कि, पति आए दिन उसे प्रताड़ित करता रहता है, और गर्म प्रेस दिखाकर धमकाया भी है। इतना ही नहीं एक बार आरोपी ने पीड़िता को गर्म प्रेस से जला भी दिया। आरोपी पीड़िता पर चरित्र शंका करते हुए उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट करता है। हाल ही में पति ने बेल्ट और डंडों से पीड़िता की पिटाई कर डाली, जहां पति ने पीड़िता को इस कदर पीटा कि पीड़िता बेसुध हो गई जिसके बाद पति उसे मरा हुआ समझकर भाग खड़ा हुआ। वहीं होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन लगाकर मदद मांगी और घटनाक्रम की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+