Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंदौर की 2 मंजिला इमारत में आग लगी, 7 लोग जिंदा जले, CM शिवराज ने जताया दुख

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक दुखद घटना हुई है। यहां दो मंजिला इमारत में आग लग गई। जिससे इमारत में मौजूद 7 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया। दमकल अधिकारी ने कहा, "हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट से आग लगना हो सकती है। हमें वहां आग पर काबू पाने में 3 घंटे का समय लगा।"

Recommended Video

    Indore में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत | वनइंडिया हिंदी
    Indore: fire broke out

    घटनास्थल से तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं कि इमारत में आग ने कैसे तांडव मचाया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। वहीं, स्थानीय लोगों का जमावाड़ा लगा है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि, मृतकों में 6 पुरुष और एक महिला शामिल है। कई लोग झुलस भी गए हैं।

     Indore: fire broke out

    • इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायण मिश्रा ने बताया कि, आग ने इमारत में सबकुछ जला डाला। 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में ईश्वरसिंह सिसौदिया (45), नीतू सिसौदिया(45), आशीष(30), गौरव(38), आकांक्षा (25) शामिल हैं। इसके अलावा दो लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उनकी उम्र 40 और 45 वर्ष के आस-पास होगी। इन लोगों में पति-पत्नी भी शामिल हैं।
     Indore: fire broke out

    • उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, इंदौर (मध्य प्रदेश) में 2 मंजिला इमारत में लगी आग में 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें कुछ की जिंदा जलने और कुछ की दम घुटने से मौत हुई। इस हादसे की जांच-पड़ताल शुरू की गई है।
     Indore: fire broke out

    • यहां आग से कई वाहन भी जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा कपड़े से लेकर सभी ज्वलनशील सामान भी धधक गया।

    CM शिवराज ने जताया दुख
    घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई जिंदगियां खत्म हो गईं। इस खबर से मुझे दुख हुआ। मैं जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति दे। घायल भी शीघ्र स्वस्थ हों।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+