अतिक्रमण के खिलाफ इंदौर नगर निगम एक्शन मोड में, कम्प्यूटर बाबा के बाद हिस्ट्रीशीटर का अवैध निर्माण तोड़ा
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार अवैध निर्माण के मामले में इन दिनों एक्शन मोड में है। इंदौर में कम्प्यूटर बाबा के अतिक्रमण हटाने के बाद अब एक अपराधी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का हथौड़ा चला है।

इंदौर नगर निगम ने आजाद नगर के इदरीश नगर में हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर के अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाई है। बताया जाता है कि रमेश तोमर कम्प्यूटर बाबा का समर्थक है। इंदौर निगम प्रशासन ने गांव जमूड़ी हब्शी से कम्प्यूटर बाबा के अवैध निर्माण को हटाया था। इस दौरान विरोध करने पर कम्प्यूटर बाबा समेत सात लोगों को अरेस्ट करके जेल भिजवा गया था।
इंदौर एडीएम एडी शर्मा ने बताया हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 19 मामले दर्ज हैं। वह अतिक्रमण करने वालों में शामिल था। हमने ऐसे अपराधियों के खिलाफ हमने संयुक्त अभियान शुरू किया है।
Madhya Pradesh: History sheeter Ramesh Tomars illegal construction demolished in Indore by Municipal Corporation.
"He was found to be involved in encroachments. 19 cases are registered against him. Weve launched a joint drive against such criminals," says ADM Indore A D Sharma pic.twitter.com/D2jLeGW9dX
— ANI (@ANI) November 17, 2020












Click it and Unblock the Notifications