गोविंद सिंह की सीडी आई तो मैं इस्तीफा दे दूंगा...MLA सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की सीडी सामने आने पर इस्तीफा तक दे देने की बात कही है।

Recommended Video

एमपी में शुरू हुआ सीडी कांड अब थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की सीडी सामने आने पर इस्तीफा तक दे देने की बात कही है। वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा की ओर से दिए गए बयान के बाद सियासत का सिलसिला एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है।
सांसद के दिए बयान पर पलटवार
एमपी में शुरू हुई सीडी पर सियासत के बीच सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के काले कारनामों का खुलासा करने की बात कही थी, वहीं अब सांसद प्रज्ञा ठाकुर के दिए बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, यदी चरित्र के संबंध में गोविंद सिंह की सीडी हो तो सज्जन वर्मा इस्तीफा दे देगा, नहीं तो प्रज्ञा ठाकुर इस्तीफा दे दें। मुझे अपने नेता प्रतिपक्ष पर इतना विश्वास है की मैं अपना राजनैतिक जीवन दांव पर लगाने को तैयार हूं, मैं इस्तीफा दे दूंगा, यदी ये सीडी आ गई, नहीं तो प्रज्ञा ठाकुर यदी असली साध्वी हो तो, बड़ा प्रश्नचिन्ह है तुम्हारे ऊपर तुम इस्तीफा दे देना।
क्यों सीडी दबा कर रखी जाती है?
इसके साथ ही सियासत में लगातार सीडी कांड को लेकर चल रही बयानबाजी पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बयान देते हुए कहा कि, मैं तो उन सारे लोगों से अनुरोध करता हूं, कि सार्वजनिक कर दी जाना चाहिए, वो गंदे चेहरे जो समाज के लिए कलंक लोग हैं, ये आत्मघाती दस्ते, ये समाज के लिए कितने घातक हैं ये लोग, इन लोगों के चेहरे उजागर करने में बुराई क्या है, क्यों सीडी दबा कर रखी जाती है। किसी भी शासन काल की बात हो, क्यों ऐसा करते हैं आप लोग। कुलमिलाकर, देख जाए तो एमपी में शुरू हुआ सीडी कांड अब थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की सीडी सामने आमने पर इस्तीफा तक दे देने की बात कही है।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan : स्वच्छता से लेकर सुंदरता तक फोकस, कुछ इस तरह Indore है तैयार
-
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications