Pravasi bhartiya sammelan : स्वच्छता से लेकर सुंदरता तक फोकस, कुछ इस तरह Indore है तैयार
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर इंदौर के चौक चौराहों को विद्युत सज्जा के साथ ही स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है। साथ ही सड़कों पर भी अलग-अलग तरह की विद्युत सज्जा की गई है।

Recommended Video

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर तैयार नजर आ रही है, जहां दुल्हन की तरह सजा इंदौर शहर बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रहा है। शहर के चौक चौराहों को विद्युत सज्जा के साथ ही स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है। साथ ही सड़कों पर भी अलग-अलग तरह की विद्युत सज्जा की गई है। इसी के साथ-साथ शहर के प्रमुख मॉल और बिल्डिंगों पर भी बचा कर तैयार किया गया है, तो वहीं शहर के बाजारों को सजा संवार कर तैयार किया गया है। उधर, शहर में स्वच्छता और सुंदरता का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि प्रवासी मेहमानों को शहर बेहद ही सुंदर और स्वच्छ नजर आ सके।

सफाई में नंबर वन है इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आने वाले लोग सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था पर ही अपनी नजरें जमाते हैं। यही कारण है कि, इंदौर में लगातार स्वच्छता को लेकर अलग-अलग तरह के कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में देर रात से लेकर सुबह तक इंदौर की सड़कों को साफ और स्वच्छ बनाया जा रहा है। साथ ही सड़कों पर किसी भी तरह की गंदगी ना दिख सके, इसका भी पूरा पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उधर, इंदौर की दीवारों पर बेहद सुंदर कलाकृतियों को तैयार किया गया है। साथ ही इंदौर में ही वेस्ट से बेस्ट बनाने का प्रोसेस भी बेहद ही आकर्षक ढंग से पूरा किया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर नजर आ रहा है, जहां प्रवासी भारतीयों का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

अतिथियों को परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन
जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 90 अतिथियों के साथ लंच भी करेंगे। इस दौरान लंच में अतिथियों को इंदौर शिकंजी, रतलामी सेव, हिंग की कचोरी, भुट्टे के भजिए, मिक्स भाजी लच्छा पराठा, कढ़ी, गाजर का हलवा और सीताफल रबड़ी जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। इतना ही नहीं सम्मेलन के दौरान तीनों दिन अलग-अलग तरह के व्यंजन परोसे जाने की भी तैयारी की गई है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज होने में कुछ विशेष बचा है 8, 9 और 10 जनवरी को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रवासी मेहमानों के साथ-साथ शहर वासियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। इतना ही नहीं शहर आए प्रवासी मेहमानों को सांस्कृतिक छटा दिखाने की तैयारी भी की गई है। शहर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कलाकारों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है, जहां अब जल्द ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आगाज के साथ-साथ प्रवासी भारतीय मेहमानों को शहर की संस्कृति देखने मिलेगी।
ये भी पढ़े- प्रवासी मेहमानों को दिखेगी संस्कृति की छटा, ध्वज पथक और क्लासिकल नृत्य से जीतेंगे दिल












Click it and Unblock the Notifications