पड़ोसन से इश्क के चक्कर में पति को रास्ते से हटाया, अब मिली ये सजा
इंदौर, 5 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खंडवा में किसान ने पड़ोसी की पत्नी से प्रेम संबंध के चक्कर में पड़ोसी की हत्या कर दी थी। यह मामला 9 अक्टूबर 2020 को घटित हुआ था, जिसके बाद अब इस मामले में विशेष न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए आरोपी किसान को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दरअसल, आरोपी ने यह वारदात प्रेमिका की मुखबिरी के बाद की थी, जहां प्रेमिका ने ही आरोपी को पति का ठिकाना बताया था, जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के पति का पीछा करते हुए, उसे गोली मार दी थी, जिसके बाद अस्पताल में प्रेमिका के पति ने दम तोड़ दिया था। वहीं अब इस मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

2 साल से चल रहे थे दोनों के बीच संबंध
जानकारी के मुताबिक आरोपी और मृतक की पत्नी के बीच 2 साल से प्रेम संबंध स्थापित थे। यही कारण था कि, मृतक अक्सर पत्नी से मारपीट और झगड़ा करता था। इतना ही नहीं वह आरोपी को भी मारने की बात कहता रहता था, जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, जहां इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने एक देशी पिस्टल और गोली खरीदी। प्रेमिका की मुखबिरी पर आरोपी ने वारदात को अंजाम देते हुए पति को गोली मार दी।

आरोपी ने कबूली थी वारदात
जानकारी के मुताबिक घटनाक्रम के बाद पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच की थी, जिसके बाद पुलिस को आरोपी पर शक हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद आरोपी से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, और इस वारदात को अंजाम देना बताया। इतना ही नहीं आरोपी ने यह भी बताया कि, इस पूरी वारदात में मृतक की पत्नी ने मुखबिरी की थी, जहां इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
आरोपी ने पुलिस को बताया था कि, सिकलीगर से पिस्टल और गोली खरीदने के बाद मृतक किसान जब बाइक पर अपने रिश्तेदार से मिलने निकला तो उसकी पत्नी यानी आरोपी की प्रेमिका ने मुखबिरी कर दी, जिसके बाद आरोपी ने बाइक का पीछा किया, और मौका मिलते ही मृतक युवक को गोली मार दी। पहले ही प्रयास में आरोपी ने युवक की पीठ में गोली मारी जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications