Indore News: कांग्रेस को लगा करारा झटका, स्वप्निल कोठारी ने BJP का दामन थामा

Loksabha Election से पहले MP में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, जहां कांग्रेस नेता अब BJP का दामन थामते नजर आ रहे हैं। वहीं राजधानी भोपाल में इंदौर के दिग्गज नेता स्वप्निल कोठारी ने BJP का दामन थाम लिया हैं।

इंदौर की विधानसभा पांच से कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वप्निल कोठारी अब बीजेपी नेता कहलाएंगे, जहां उन्होंने राजधानी भोपाल में बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और CM डॉ. मोहन यादव समेत तमाम BJP नेताओं ने स्वप्निल कोठरी को बधाई दी।

Indore

कांग्रेस को लगातार लग रहे झटके

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लग रहे झटके कम होने का नाम नहीं ले रहे, जहां लगातार कांग्रेस छोड़ दिग्गज नेता BJP का दामन थाम रहे हैं। सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर से भी लगातार कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में जाने के मामले सामने आ रहे हैं, जहां संजय शुक्ला और विशाल पटेल के बाद पंकज संघवी और अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं इसके बाद अब स्वप्निल कोठारी ने कांग्रेस का दामन छोड़ BJP का दामन थाम लिया है।

विधानसभा 5 में कमजोर हुई कांग्रेस

विधानसभा 5 में कांग्रेस कमजोर होती नजर आ रही है, जहां विधानसभा 5 से लगातार कांग्रेस नेताओं के BJP में जाने का सिलसिला जारी है। विधानसभा 5 से पंकज संघवी ने पिछले दिनों BJP का दामन थाम लिया था, तो वहीं अब स्वप्निल कोठारी कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए हैं। वहीं अब विधानसभा 5 से 2 बड़े नेताओं के BJP में शामिल हो जाने के बाद कांग्रेस की लीड बेहद कम होती नजर आ सकती है। सियासत के जानकारों की माने तो दोनों ही नेता कांग्रेस के जमीनी नेता माने जाते हैं, जहां अब दोनों ने BJP का दामन थाम लिया है।

ये भी पढ़े- Indore News: महिलाओं के हाथ रिकॉर्ड जीत की कमान, कुछ ऐसा है BJP का खास प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+