Indore News: महिलाओं के हाथ रिकॉर्ड जीत की कमान, कुछ ऐसा है BJP का खास प्लान
इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसके अंतर्गत आगामी कार्य योजना की रूपरेखा तैयार करने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, लोकसभा प्रभारी रवि रावलिया, सह प्रभारी गोपाल गोयल, नगर महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी सविता अखंड, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

शंकर लालवानी ने कही ये बात
इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि, प्रत्येक बूथ पर एक महिला मोर्चा कार्यकर्ता को प्रभारी बनाकर बूथ स्तर पर महिला वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर योजना बनाकर कार्य करना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, महिला मोर्चा मंडल एवं शक्ति केन्द्रो पर बैठक करें साथ ही पार्टी के आगामी के अभियानों को बूथ स्तर तक पहुंच कर वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मैदान में उतर जाए।
पिछले दिनों BJP कार्यालय पर हुई ऐसी ही एक बैठक को संबोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा था कि, भाजपा कार्यकर्ता को अगर कोई जिम्मेदारी मिलती है, तो वह उसे शत प्रतिशत पूरा करने का काम करता है, और इंदौर के कार्यकर्ताओं की चर्चा तो पूरे देश में होती है। क्योंकि इंदौर के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्यों से अधिक पूरा करता है। लालवानी ने आगे कहा कि, मोदी जी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के संकल्प को पूरा करने किए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से जोड़ने का काम करें, कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास से इंदौर में जीत का नया इतिहास बनेगा।
ये भी पढ़े- 'कांग्रेस की जमानत जप्त होने वाली है', दिग्विजय सिंह के लिए ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications