PM MODI की राम-राम लेकर लाभार्थियों तक पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जनता का मांगा साथ
Loksabha Election के मद्देनजर अब BJP चुनावी तैयारी में जुट गई है, जहां चुनाव से पहले अलग-अलग अभियान चलाकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। एक ऐसा ही लाभार्थी संपर्क अभियान इन दिनों सियासत के गढ़ इंदौर में BJP ने शुरू किया है, जिसके अंतर्गत बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थी परिवारों से मिलने पहुंचे और उन तक पीएम मोदी की राम-राम पहुंचाई है।
लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे विधानसभा 3 के वार्ड क्रमांक 58 में पहुंचे, जहां रणदिवे के साथ बीजेपी नेता सन्नी चौहान, माधुरी जायसवाल, भूपेंद्र अडसूले और गोविंद सिंह पवार नजर आ रहे थे। इस दौरान रणदिवे ने कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थी परिवारों के बीच पहुंचकर हाल चाल जाने। साथ ही पीएम मोदी की राम-राम भी लाभार्थी परिवारों तक पहुंचाई।

बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, लाभार्थी की समृद्धि मोदी की ग्यारंटी, इस अभियान को लेकर हम सभी निकले हैं। हमारे वो सभी लाभार्थी भाई-बहन जिन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लिया है, उनसे संपर्क करने निकले हैं। मोदी जी ने उनके राम-राम भेजी है। मोदी जी ने कहा कि, जाकर उन सभी को राम-राम करिएगा। उनको सभी को राम-राम कहने निकले हैं। सभी लाभार्थियों से जब मिल रहे हैं, तो वो आगे होकर कह रहे हैं की हमें मोदी की ग्यारंटी पर पूरा विश्वास है। मोदी की ग्यारंटी ही ग्यारंटी पूरी होने की ग्यारंटी है।
लाभार्थी परिवारों को बीजेपी का यह अभियान काफी पसंद आया है, जहां उन्होंने भी इस अभियान की जमकर सराहना की है। इंदौर लोकसभा में लाभार्थियों की कुल संख्या 2,22,469 है, इनमें से इंदौर नगर में 75656 एवं ग्रामीण में 154813 लाभार्थी हैं। इन्दौर लोकसभा में अभियान के अंतर्गत 2226 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयों सहित कार्यकर्ताओं के माध्यम से लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर में BJP बनाएगी जीत का रिकॉर्ड, कुछ ऐसा है खास प्लान












Click it and Unblock the Notifications