Loksabha Election: इंदौर में BJP बनाएगी जीत का रिकॉर्ड, कुछ ऐसा है खास प्लान
Loksabha Election के लिए BJP ने देशभर में अपने 195 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जहां BJP की पहली लिस्ट से मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा सीट के प्रत्याशी गायब रहे, जिसमें मालवांचल की उज्जैन और धार लोकसभा सीट को भी BJP ने फिलहाल होल्ड कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि, अब अगली सूची में इन दोनों लोकसभा सीटों पर BJP प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।
सियासी सूत्र बताते हैं कि, उज्जैन और धार लोकसभा सीट पर संगठन अब तक प्रत्याशी चयन नहीं कर पाया है। यही कारण रहा की, संगठन ने फिलहाल इन दोनों ही सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा को होल्ड किया है। इसी के साथ संभावना जताई जा रही है कि, जल्द ही इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का पेंच सुलझा कर BJP इन दोनों ही सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है।

उज्जैन लोकसभा सीट से BJP के अनिल फिरोजिया सांसद हैं, तो वहीं अबकी बार BJP उज्जैन लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदलने को लेकर भी विचार कर सकती है। उज्जैन लोकसभा सीट मध्य प्रदेश की प्रमुख लोकसभा सीटों में शामिल है, क्योंकि यह प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव की गृह लोकसभा सीट भी है। यही कारण है कि, इस लोकसभा सीट पर प्रदेश भर की नजर टिकी हुई है। उज्जैन लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर BJP में तमाम बैठकों का दौर पूरा हो चुका है, जहां अब संभावना जताई जा रही है कि, BJP की दूसरी सूची में उज्जैन लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है।
धार लोकसभा सीट पर वर्तमान में BJP के छतर सिंह दरबार सांसद हैं, जहां BJP ने अपनी पहली लिस्ट में धार लोकसभा सीट को होल्ड कर दिया है। वहीं इसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि, संगठन यहां से भी प्रत्याशी बदल सकता है। धार लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी चयन नहीं कर सकी है। यही कारण रहा कि, BJP ने अपनी पहली सूची में धार लोकसभा सीट को होल्ड कर दिया। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि, जल्द BJP प्रत्याशी चयन का पेंच सुलझाने के बाद धार लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकता है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: BJP की पहली लिस्ट से इंदौर का नाम गायब, आखिर क्यों टिकट हुआ होल्ड, जानिए












Click it and Unblock the Notifications