Indore news: चुनाव नजदीक आते ही सांसद को आई आदर्श गांव की याद, बैठक लेकर कही ये बात
Loksabha Election अब नजदिक हैं, और ऐसे में इंदौर सांसद शंकर लालवानी का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है, जहां सांसद शंकर लालवानी ने जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान बैठक में सांसद ने आर्दश ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांवों के विकासकार्यों की समीक्षा की, तो वहीं शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित बैठक में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, निगमायुक्त हर्षिक सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद लालवानी ने कही ये बात
इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों से आदर्श ग्राम योजना के तहत पांच सालों में गोद लिए गए गांवों में कामकाज की जानकारी ली। साथ ही सांसद शंकर लालवानी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समीक्षा भी की है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए पांच गांवों में से चार गांव में अच्छा काम हुआ है, तो वहीं एक गांव में काम जारी है, जिसे लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं, और जल्द से जल्द काम पूरा करने की बात कही गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में ई-रिक्शा के रूट तय होंगे, कौन से नंबर की गाड़ी कहां चलेगी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications