Indore News: 'BJP का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा', कांग्रेस नेताओं ने बताया हिसाब-किताब

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि, केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार ने 2019 में देश की जनता के विकास के लिए जो संकल्प पत्र दिया था वह पूरी तरह झूठ का पुलिंदा साबित हुआ। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में संकल्प पत्र के झूठ की पोल खोली गई।

नेताओ ने कहा कि, भाजपा सरकार ने 2019 में अपने संकल्प पत्र में लोक लुभावने वादे किए थे। लेकिन आज वह एक भी पूरे नहीं हुए। और भाजपा फिर से चुनाव जीतने के सपने देख रही है।

Indore

नेताओ ने कहा कि, 2019 का भाजपा का संकल्प पत्र में सैनिकों के कल्याण के लिए, किसानों के कल्याण के लिए, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, युवाओं को रोजगार देने का अवसर, शिक्षा को और उच्च बनाने का वादा, महिलाओं की सुरक्षा,समान अधिकार का वादा, सबके लिए न्याय, सबका विकास, गरीब कल्याण,निम्न वर्ग को प्राथमिकता,अल्पसंख्यक एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देना, दिव्यांगों को सक्षम बनाना, छोटे दुकानदारों की को पेंशन देना,कारीगरों का कल्याण, बाल कल्याण,महंगाई को कम करना। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाने का तेल, बिजली के दाम 2014 की तुलना में तीन गुना तक हो गए हैं।जबकि 2014 की तुलना में 30 प्रतिशत कम दाम पर क्रूड ऑयल मिल रहा है फिर भी पेट्रोल डीजल के भाव आसमान छु रहे है।अपने संकल्प पत्र में लोक लुभावन वादे भाजपा की मोदी सरकार ने किए थे। लेकिन वह आज तक एक भी पूरे नहीं हो सके और भाजपा फिर से जनता के बीच में अपना समर्थन के लिए जा रही है।

नेताओं ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा के सरकार के 100 दिन पूर्ण हो गए लेकिन इस बीच अगर प्रदेश मे किसी प्रकार का विकास हुआ है, तो वह प्रति व्यक्ति कर्ज बढ़ने का हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा, राजेश चौकसे, राकेश सिंह यादव, महेंद्र रघुवंशी, देवेंद्र सिंह यादव, जौहर मानपुरवाला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: हाईकमान की 'हां' के आगे नहीं चली नेताओं की 'ना', MP में कांग्रेस के दिग्गज चुनाव लड़ेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+