Indore News: चुनावी तैयारी में कांग्रेस से आगे निकली BJP, माइक्रो लेवल पर जीत का प्लान तैयार
इंदौर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जावरा कंपाउंड पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की लोकसभा को लेकर बैठक आहूत की गयी। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सभी का स्वागत कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
लोकसभा प्रत्याशी एवं सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, मोदी जी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि, सभी हितग्राहियों को मेरा प्रणाम भेजना प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का कार्य करना है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना है।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, पिछड़ा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश की जिम्मेदारी के साथ बूथ पर भी समय निकालकर बूथ को मजबूत करने का कार्य करना है आप सभी की मेहनत का परिणाम हमें विधानसभा चुनाव में दिखाई दिया कि हम इंदौर की सभी 9 की 9 विधानसभाओं पर जीत दर्ज की पिछड़ा समाज के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों की बड़ी बैठक करना है एवं लोकसभा चुनाव के मतदान तक निरंतर कार्य करते रहना है। इंदौर लोकसभा से हमें ऐतिहासिक जीत दर्ज करानी है।
लोकसभा चुनाव को लेकर BJP तैयार नजर आ रही है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा तीन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया। इस दौरान देवड़ा ने विधायक गोलू शुक्ला की जमकर सराहना की है। विधानसभा 3 में आयोजित लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि, विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में विधानसभा 3 के लोगों ने रिकॉर्ड जीत का लक्ष्य रखा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ये भी पढ़े- 'मंदिर तोड़ने वालों की समाधि पर कांग्रेसी फूल चढ़ाते हैं ', कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications