'मंदिर तोड़ने वालों की समाधि पर कांग्रेसी फूल चढ़ाते हैं ', कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर साधा निशाना
Loksabba Election नजदीक है, ऐसे में अब सियासी बयान बाजी का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लगातार विपक्ष पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। हाल ही में विजयवर्गीय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान पोस्ट किया है, जिसमें विजयवर्गीय ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह निशान उन लोगों पर साधा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से करते हैं। इसी के साथ विजयवर्गीय ने कांग्रेस और विपक्ष को निशाना पर लेते हुए, औरंगजेब की समाधि पर फूल चढ़ाने वाले लोग बताया।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
सियासत में अक्सर अपने बयानों के लिए पहचाने जाने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के उन नेताओं को करारा जवाब दिया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से करते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर कैलाश विजयवर्गीय ने पोस्ट की है, जिसमें विजयवर्गीय कहते नजर आ रहे हैं कि, कहा गया कि, मोदी जी की तुलना औरंगजेब से करी, अरे औरंगजेब कौन था भाई?, इस देश में मंदिरों का सर्वनाश किसने किया?, इस देश के मंदिरों को किसने तोड़ा?, किसने लूटा?, औरंगजेब ने, औरंगजेब की समाधि पर पुष्प चढ़ाने कांग्रेस के नेता जाते हैं। मंदिर तोड़ने वालों की समाधि पर पुष्प चढ़ाने विपक्ष के लोग जाते हैं। हमारे नेता तो मंदिर बनाने का काम करते हैं, उनकी आप औरंगजेब से तुलना करेंगे।
छिंदवाड़ा से होगी जीत की शुरुआत
कांग्रेस में लगातार जारी बैठकों पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जो बैठकें चल रही है, उनमें यही चर्चा चल रही है की मध्यप्रदेश में उनको उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, कहां ले लाए उम्मीदवार। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बहुत सारी ऐसी जगह है, जहां कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है, और कोई लड़ने को तैयार नहीं है। इसी के साथ जब कैलाश विजयवर्गीय से छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, अबकी बार शुरूआत ही छिंदवाड़ा से होगी।
ये भी पढ़े- 'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications