Lok Sabha Election: BJP की पहली लिस्ट से इंदौर का नाम गायब, आखिर क्यों टिकट हुआ होल्ड, जानिए

Loksabha Election के लिए BJP ने अपने 195 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, जहां बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं इन 24 लोकसभा सीटों में इंदौर का नाम नहीं होने से सियासत में अलग-अलग तरह की चर्चाएं अब शुरू हो गई हैं।

मध्य प्रदेश में सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर से अबकी बार बीजेपी ने अपनी पहली सूची में प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया, जहां अब इसे लेकर सियासी गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं तेज हो चली हैं, जिसमें यह चर्चा भी चल रही है कि, अबकी बार इंदौर से BJP प्रत्याशी बदल सकती है। यानी BJP अब इंदौर को प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल कर किसी नए चेहरे को प्रत्याशी बना सकती है।

Indore

इंदौर में BJP की ओर से लोकसभा प्रत्याशी बनने के लिए कई नाम टिकट की रेस में नजर आ रहे हैं, जिनमें प्रमुख तौर पर वर्तमान सांसद शंकर लालवानी, डॉ. निशांत खरे, आकाश विजयवर्गीय और जयपाल सिंह चावड़ा जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। कुछ दिनों पहले हुई राय शुमारी में जिले की अलग-अलग विधानसभाओं से तीन-तीन नाम के पैनल भी लिफाफे में बंद कर केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजे गए हैं, जहां अब इन्हीं नामों में से किसी एक को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बहरहाल, अब देखना होगा कि, BJP इंदौर से किसे अपना प्रत्याशी बनाती है, या फिर एक बार फिर वर्तमान सांसद शंकर लालवानी को संगठन सेवा का मौका दे सकता है। वहीं अब BJP की दूसरी लिस्ट में इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं इंदौर के साथ उज्जैन और धार लोकसभा सीट को भी संगठन की तरफ से फिलहाल होल्ड पर रखा गया है.

ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP के मालवा में किसका चला मैजिक, ताजा सर्वे में BJP को मिली इतनी सीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+