Loksabha Election: देश में सबसे ज्यादा वोटों से इंदौर जीतेगी BJP, कैसे लक्ष्य पूरा होगा, जानिए
Loksabha Election को लेकर BJP तैयारी में जुटी हुई है, जहां अब जल्द ही BJP की ओर से इंदौर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा. वहीं इससे पहले संगठन की ओर से लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है, जहां इन बैठकों में जीत का खास प्लान तैयार किया जा रहा है. हाल ही में एक ऐसी ही बैठक संगठन की ओर से आयोजित की गई है.
इस दौरान वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, लोकसभा प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा संयोजक रवि रावलिया, सह संयोजक गोपाल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, ग्रामीण अध्यक्ष चिंटू वर्मा, गोविंद मालू, सूरज केरो समेत समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश में सुशासन के निर्माण हेतु होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्रमांक 4, 5 और राऊ कि संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई बैठक में विधानसभा में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश एवं नगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री ,वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजक एवं सहसंयोजक सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में हमें रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करनी है, इंदौर सफाई में तो नंबर वन है, हमें पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाली लोकसभा सीट इंदौर को बनाना है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, जिन बूथों पर हमें पराजय प्राप्त हुई है, उन बूथों पर रणनीति बनाकर फोकस करना है, और बूथ को विजय दिलाना है। साथ ही जिन बूथों पर कम मार्जिन से जीते हैं, उन पर वोट प्रतिशत बढ़ाना है। हर बूथ पर 370 वोट या 10% वोट बढ़ाने के साथ 70% वोट प्रत्येक बूथ से अर्जित करना है।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक रवि रावलिया ने कहा कि, यह महत्वपूर्ण बैठक है, इसके पश्चात प्रत्येक मंडल में एक बैठक मंडल पदाधिकारी की होगी उसके पश्चात बूथ त्रिदेवों, शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वरों एवं सभी मोर्चों की पृथक पृथक बैठकें मंडल स्तर पर होना है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से महिला प्रत्याशी ढूंढ रही BJP, बड़े नेता ने दिए ये संकेत












Click it and Unblock the Notifications