Loksabha Election: इंदौर से महिला प्रत्याशी ढूंढ रही BJP, बड़े नेता ने दिए ये संकेत
Loksabha Election को लेकर BJP तैयारी में जुटी हुई है, जहां अब जल्द ही बीजेपी की ओर से इंदौर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा. वहीं से पहले अब भाजपा नेताओं के अलग-अलग बयान प्रत्याशी चयन से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर सामने आ रहे हैं, जिसमें वह अलग-अलग तरह के संकेत देते भी नजर आ रहे हैं.
हाल ही में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि, शंकर भैया भी इसलिए अटके हुए हैं कि, कोई ना कोई देवी यहां पर आए, ऐसी प्रधानमंत्री की चाहत है, जो मैंने सुना है, तो सब कुछ आप लोगों के हाथ में है। वहीं जिराती से पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इसी तरह के संकेत दिए थे।

क्या बोले थे कैलाश विजयवर्गीय?
इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि, मुझे तो उड़ते-उड़ते हुए खबर यह भी मिली है कि शंकर लालवानी का टिकट इसलिए कटा, क्योंकि किसी महिला को टिकट देना है। वहीं मंच से ही विजयवर्गीय ने महिलाओं से पूछा कि कौन महिला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं हॉल में बैठी सभी महिलाओं ने कहा कि हम लड़ना चाहते हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि सभी महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती है, यह सभी विधानसभा और लोकसभा लडेंगी तो हम क्या करेंगे?
जल्द हो सकती है घोषणा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब BJP की ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की जाने लगी है, जहां हाल ही में BJP ने अपनी पहली सूची में देशभर की लगभग 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें से मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर BJP ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। BJP की पहली सूची में इंदौर का नाम नहीं होने से सियासत की गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जहां अब दूसरी सूची में इंदौर का नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर BJP राजधानी दिल्ली में मंथन कर रही है, जहां जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।
ये भी पढ़े- MP News: एक रात में सियासी उलटफेर, जिन्हें मिलना था टिकट, उन्होंने ही छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ











Click it and Unblock the Notifications