Indore Lok Sabha Election Result: इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी को मिली बंपर बढ़त, NOTA ने बनाया रिकॉर्ड
Lok Sabha Election Result: देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हुई, जहां सुबह ठीक 6 बजे कलेक्टर आशीष सिंह और प्रत्याशी वह उनके प्रतिनिधियों के मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया।
वहीं इसके बाद EVM को काउंटिंग के लिए टेबलों तक पहुंचाया गया, जहां अब एक-एक कर EVM खोली जा रही है, और EVM की गणना की जा रही है। इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी लगभग 3 लाख मतों से आगे चल रहे हैं. वहीं NOTA ने खास रिकॉर्ड बनाया है, जहां अब तक NOTA को लगभग 90 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं.

इंदौर में BJP की ओर से शंकर लालवानी चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से अबकी बार कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। इंदौर में सीधी टक्कर BJP और NOTA के बीच है।
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गणना की जा रही है। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में हो रही है। मतगणना कार्य के लिए लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया। इनको दो चरणों में मतगणना के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।
मतगणना के लिये विधानसभा क्षेत्रवार कुल 169 टेबले लगाई गई हैं। इन टेबलों पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी हो रही है। इंदौर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नम्बर-6, इंदौर-एक के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नम्बर-8, इंदौर-दो के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नम्बर-7, इंदौर-तीन के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नम्बर-9, इंदौर-चार के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-2, इंदौर-5 के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-3, राऊ के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-एक, सांवेर के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-5 तथा डॉ. अम्बेडकर नगर महू के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-4 में की जा रही है।
मतगणना विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 20 टेबलों पर 15 राउंड में, इंदौर-एक में 20 टेबलों पर 17 राउंड में, इंदौर-दो में 21 टेबलों पर 15 राउंड में, इंदौर-तीन में 14 टेबलों पर 14 राउंड में, इंदौर-चार में 14 टेबलों पर 16 राउंड में, इंदौर-5 में 21 टेबलों पर 19 राउंड में, राऊ में 21 टेबलों पर 17 राउंड में, सांवेर में 20 टेबलों पर 17 राउंड में, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 18 टेबलों पर 16 राउंड में पूरी हो रही है।
मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतगणना कक्ष में ए.सी., कुलर, पंखे, मेडिकल कीट आदि की व्यवस्था रहेंगी। साथ ही मतगणना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई है।
मतगणना स्थल पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई है। मतगणना स्थल में केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेंगा। मतगणना ठीक सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Result LIVE: चुनावी दंगल किसके लिए 'मंगल'? मतगणना शुरू, कुछ देर में आएंगे रुझान












Click it and Unblock the Notifications