Lok Sabha Election: इंदौर की जनता किसके साथ, वन इंडिया के कैमरे पर खोला राज
Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी, जहां इससे पहले प्रचार-प्रसार का सिलसिला थम चुका है। वहीं वन इंडिया हिंदी की टीम इंदौर लोकसभा की जनता के बीच पहुंची, तो जनता ने वन इंडिया हिंदी के साथ अपनी बात साझा की है, जहां जनता ने 5 सालों का हिसाब किताब बताने के साथ ही, आगामी चुनाव के लिए अपने मुद्दे बताए हैं।
इंदौर के रहने वाले सुखदेव बताते हैं कि, समय बताएगा किसे मतदान करना है। मतदान जरूर करेंगे। इंदौर के रहने वाले मनोहर बताते हैं कि, मतदान करने जाएंगे, देखते हैं किसे मतदान करेंगे, वैसे तो मोदी जी के साथ हैं। कांग्रेस के साथ कोई धोखा नहीं हुआ, मोदी सबके लिए अच्छे हैं। थोड़ा बहुत कम हुआ है। दिलीप बताते हैं कि, BJP को वोट देंगे, शुरू से BJP को वोट देते आ रहे हैं।

इंदौर के रहने वाले साहेबराव बताते हैं कि, कांग्रेस की सरकार आना चाहिए। 60 साल तक काम किया है। सभी अच्छे काम कांग्रेस ने किए हैं। कांग्रेस कांग्रेस मैदान में नहीं है, नोटा है, तो जबकि तब देखी जाएगी।
Recommended Video
इंदौर के रहने वाले अशोक बताते हैं कि, वोट कांग्रेस को देंगे। हम पक्के कांग्रेसी हैं। कांग्रेस मैदान में नहीं है, तो क्या हुआ, आ जाएगी, पहले भी कांग्रेस थी, आज भी कांग्रेस है, BJP वाले जबरदस्ती हा हू कर रहे हैं, मैं BJP को पसंद नहीं करता।
युवा मतदाता आलोक बताते हैं कि, मैं सिर्फ BJP को ही वोट देता हूं, कांग्रेस का प्रत्याशी खड़ा ही नहीं है, विपक्ष में कोई तगड़ा प्रत्याशी नहीं है। दिनेश बताते हैं कि, मतदान करेंगे, मतदान किसे करेंगे यह अभी नहीं बताएंगे।
इंदौर के रहने वाले भूपेंद्र बताते हैं कि, जनता की समस्या हल होना चाहिए, मोदी जी के राज में जनता महंगाई के कारण दुखी है, परिवर्तन चाहिए, जनता के ऊपर बहुत ज्यादा बोझ आ गया है। कांग्रेस नहीं है, तो क्या हुआ, कोई भी परिवर्तन करें, लेकिन परिवर्तन होना चाहिए।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: NOTA या BJP, इंदौर की जनता के दिल में कौन, जानिए












Click it and Unblock the Notifications