Lok Sabha Election: NOTA या BJP, इंदौर की जनता के दिल में कौन, जानिए
Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी, जहां इससे पहले प्रचार-प्रसार का सिलसिला थम चुका है। वहीं वन इंडिया हिंदी की टीम जब इंदौर लोकसभा की आम जनता के बीच पहुंची, तो जनता ने अपनी-अपनी बात वन इंडिया हिंदी के साथ साझा की है, जहां जनता ने नेताओं के वादों और दावों की हकीकत बताई है।
इंदौर के रहने वाले चेतन जारवाल बताते हैं कि, 13 मई को मतदान करने जाएंगे। BJP को वोट डालेंगे। BJP अच्छा काम कर रही है। 5 साल में बहुत कुछ काम हुआ है। मैं मध्यम वर्ग का हूं, मेरा राशन कार्ड बना है, मेरा प्रधानमंत्री आवास में घर बनने वाला है। इससे बड़ी और कोई उपलब्ध नहीं हो सकती, सारी योजनाओं को लाभ मिला है।

इंदौर के रहने वाले दीपक बताते हैं कि, 5 साल में बहुत कुछ काम हुए हैं, मुझे सारी योजनाओं का लाभ मिला है। राशन कार्ड बना है। जनता नोटा का साथ नहीं देगी, BJP का साथ देगी।
Recommended Video
इंदौर के रहने वाले रामदयाल बताते हैं की, 5 साल में कोई काम नहीं हुए हैं। मैं चौकीदारी का काम करता हूं, 5 साल में कोई काम नहीं दिखा, वोट जरूर डालूंगा।
इंदौर के रहने वाले बाबूलाल बताते हैं कि, अबकी बार मोदी आएंगे, हम कांग्रेसी थे। इन्होंने जो काम किया है, वह हमने हमारी जिंदगी में नहीं देखा। ब्रिज बन गए, रास्ते साफ़ हो गए, बहुत सारा काम मोदी सरकार ने किया है, बाकी बातें चलती रहती है।
ठेला चलाने वाले व्यक्ति ने बताया कि, वोट डालने जाएंगे, सरकार वही बनेगी, जो बन रही है। 5 साल में 1 रूपए का फायदा नहीं मिला। वोट डालने जाएंगे, तो इस बात का ध्यान रखेंगे। वोट डालने का हमारा अधिकार है, हम अपने अधिकार का उपयोग करेंगे।
इंदौर के रहने वाले महेंद्र बताते हैं कि, BJP ने पहले ही तय कर रखा है, 400 पार, वह एडवांस बोल चुके हैं, मतदाता अपना काम करेगा। मतदान करेगा, बाकी मतगणना के आधार पर होगा।
ये भी पढ़े- Indore News: BJP का NOTA से सीधा मुकाबला, चुनावी जंग में कौन किस पर भारी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications