Lok Sabha Election: डाक मत की गिनती से शुरू होगी मतगणना, आधे घंटे बाद होगी EVM की काउंटिंग

Lok Sabha Election के तहत 4 जून को पीजी कालेज खरगोन होने वाली मतगणना की शुरूआत डाकमत पत्रों की गणना से होगी। लेकिन इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में डले मतों की गणना शुरू करने के लिए डाकमत पत्रों की गणना खत्म होने का इंतजार नहीं किया जायेगा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक ई.व्ही.एम. के मतों की गणना का काम डाकमत पत्रों की गणना शुरू होने के आधा घंटे बाद प्रारंभ किया जा सकेगा। आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में डाले गए डाकमत पत्रों की गणना एक अलग कक्ष में होगी।

Indore

निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार मतगणना राउण्डवार सम्पन्न होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक प्रत्येक दौर में मतगणना की रेण्डम जांच करेंगे। इसके अलावा आयोग के रिकार्ड के लिए मतगणना कक्षों की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जायेगी। मतगणना के पूर्व गणना पर्यवेक्षक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के केयरिंग केश के नंबर तथा मशीन पर अंकित नंबर का मिलान करेंगे और मशीन अभ्यर्थी के एजेन्ट को भी दिखायेंगे।

साथ ही ई.व्ही.एम. में लगी सील भी अभ्यर्थियों के एजेन्ट्स को दिखाई जायेगी। इसके बाद कंट्रोल यूनिट का टोटल बटन दबाकर डाले गये कुल मतों की संख्या ज्ञात की जायेगी। इसका मिलान पीठासीन अधिकारी द्वारा मतलेखा में दर्ज मतों की संख्या से किया जायेगा। चुनाव प्रेक्षक के काउन्टर सिग्नेचर के बाद ही रिटर्निंग अधिकारी राउण्डवार परिणामों की घोषणा करेंगे।

लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के लिये नियत स्थल पर मोबाईल एवं धूम्रपान का उपयोग वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल का उपयोग करने वाले एवं धूम्रपान करने वालों को बाहर कर दिया जायेगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों एवं शासकीय गणना कार्य के लिए नियुक्त शासकीय सेवक गणना स्थल पर मोबाइल, केलकुलेटर,किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, खाने-पीने की सामग्री आदि लेकर नहीं जा सकेंगे।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर मोबाईल, धूम्रपान संबंधी वस्तुएं जैसे जर्दा, पान, सुपारी, पाउच, बीड़ी, सिगरेट आदि साथ ले जाना व इसका उपयोग करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़े- Indore News: मतगणना के लिए BJP तैयार, कार्यकर्ताओं को मिली खास ट्रेनिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+