Indore News: मतगणना के लिए BJP तैयार, कार्यकर्ताओं को मिली खास ट्रेनिंग
इंदौर लोकसभा निर्वाचन 2024 भारतीय जनता पार्टी मतगणना अभिकर्ताओं की कार्यशाला विट्ठल रुक्मिणी गार्डन में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना की बारीकियों को सीखा। कार्यशाला में मतगणना अभिकर्ताओं को अपेक्षित किया गया था।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री गोपीकृष्ण नेमा ने कहां की मतगणना जुड़े विषयों से संबंधित बिंदुओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, आप में से अधिकतर कार्यकर्ताओं को मतगणना का पुराना अनुभव है लेकिन हर बार कुछ नए कार्यकर्ता भी मतगणना के लिए जाते हैं और उनको प्रशिक्षित करने के लिए यह कार्यशाला बहुत महत्वपूर्ण है।

4 जून को इंदौर एक ऐतिहासिक विजय श्री की ओर बढ़ने जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ नेता बाबू सिंह रघुवंशी, जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, लोकसभा संयोजक रवि रावलिया, सहसंयोजक गोपाल गोयल, कार्यालय प्रभारी घनश्याम शेर, मनोहर मेहता उपस्थित रहे।
मतगणना को लेकर तैयारी पूरी
इंदौर जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मतगणना नेहरू स्टेडियम में होगी। मतगणना कार्य में लगने वाले लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारी को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का दूसरा और अंतिम सत्र 31 मई को दोपहर 3 बजे से होलकर साइंस कॉलेज में आयोजित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि, सभी अधिकारी और कर्मचारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान मतगणना के लिए नियुक्त मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित रहेंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मतगणना को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है.
ये भी पढ़े- Exit Poll पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने चौंकाया, इस TV चैनल से पूछा सवाल












Click it and Unblock the Notifications