Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: नाम वापसी के आखिरी दिन भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, कलेक्ट्रेट में हुआ हंगामा

Lok Sabha Election की हलचल के बीच इंदौर से बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जहां नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं नाम वापसी के आखिरी दिन कलेक्टर कार्यालय में BJP और कांग्रेस नेता आमने-सामने हो गए, जहां हाथापाई की स्थिती बनती नजर आई।

कलेक्टर कार्यालय पर नाम वापसी के आखिरी दिन BJP और कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में पहुंचे, जहां कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई।

Indore

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापसी के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए थे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता BJP नेताओं के साथ आए प्रत्याशियों को नाम वापस लेने से रोक रहे थे। इस दौरान विवाद की स्थिति बन गई। वहीं विवाद की स्थिति बनती देख बड़ी संख्या में पुलिस बल कलेक्टर कार्यालय में तैनात किया गया था, जहां पुलिस बल ने BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया।

सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ है, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया है। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।

सियासत के जानकारों की माने तो इससे पहले संभवत: ऐसा नहीं हुआ जब किसी चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहा है, ऐसा पहली बार होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं होगा। वहीं अब अक्षय बम के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस की नजर निर्दलिय प्रत्याशियों पर जरूर रहेगी, लेकिन वे भी कांग्रेस समर्थित हो सकते हैं, ना की कांग्रेस प्रत्याशी, जिसके बाद अब लगभग तय है की इंदौर लोकसभा के चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं होगा।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के इतिहास में पहली बार, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ा चुनाव मैदान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+