Indore News: अक्षय बम ही नहीं, इन पार्षदों ने भी छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब हुए BJP के साथ

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस पदाधिकारियों, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के लगभग 42 लोगों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

इंदौर के कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम, राजा मांधवानी, पार्षद शिवम यादव, पार्षद विनिता धर्मेंद्र मौर्य, साक्षी शुक्ला, अनूप शुक्ला, तत्सम भट्ट सहित कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Indore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी 42 लोगों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, भाजपा सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल मोदी-मोदी और जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान हजारों BJP कार्यकर्ताओं ने लोकसभा उम्मीदवार शंकर लालवानी की जीत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया।

Recommended Video

    Indore News: अक्षय बम ही नहीं, इन पार्षदों ने भी छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब हुए BJP के साथ

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला मौजूद रहे।

    सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ है, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया है। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।

    इंदौर में दिन भरे चले सियासी घटनाक्रम के बीच अक्षय कांति बम, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ नजर आए, जहां विजयवर्गीय प्रेस वार्ता में बम को अपने साथ लेकर पहुंचे। बीजेपी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अक्षय बम के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम नेता नजर आ रहे थे।

    ये भी पढ़े- Indore News: आखिर क्यों कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामा?, अक्षय बम ने बताया चौंकाने वाला कारण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+