Indore News: आखिर क्यों कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामा?, अक्षय बम ने बताया चौंकाने वाला कारण
Lok Sabha Election: इंदौर में उस वक्त सियासी पारा चरम पर पहुंच गया, जब अचानक कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं नामांकन वापस लेने के बाद बम ने BJP का दामन भी थाम लिया, जहां BJP कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बम ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने का कारण बताया है।
इंदौर में दिन भरे चले सियासी घटनाक्रम के बीच अक्षय कांति बम, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ नजर आए, जहां विजयवर्गीय प्रेस वार्ता में बम को अपने साथ लेकर पहुंचे। बीजेपी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अक्षय बम के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम नेता नजर आ रहे थे।

प्रेस वार्ता में अक्षय कांति बम ने कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल होने के कारण बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। बम ने कहा कि, राष्ट्रहित की जागृति के लिए, देश प्रेम के संभाव के लिए, हमारे सनातन धर्म के पूरे विश्व में प्रचार के लिए, एक संपूर्ण और श्रेष्ठ भारत के लिए, हर वर्ग के विकास के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए, जेपी नड्डा जी, अमित शाह जी, मोहन यादव जी, जगदीश देवड़ा जी, कैलाश विजयवर्गीय जी, इन सभी के विजन के लिए, इन सभी के परिश्रम के लिए, मैंने मंजिल की ओर चलना जरूर शुरू किया था। बस थोड़ा रास्ता बदला है, जिस रास्ते पर राष्ट्रभक्ति के लोग हैं, जिस रास्ते पर संघ के लोग हैं, जिस रास्ते पर दलित लोग हैं, जिस रास्ते पर पिछड़े लोग हैं, जिस रास्ते पर जैनी लोग हैं, बस उन सबके साथ चलना शुरू किया है, और मंजिल की ओर अग्रसर हैं।
सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ है, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया है। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के इतिहास में पहली बार, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ा चुनाव मैदान












Click it and Unblock the Notifications