'कांग्रेस के मतदाता वोट डालने नहीं जा रहे', मतदान प्रतिशत कम होने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
Lok Sabha Election की हलचल के बीच एमपी में दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां पहले और दूसरे चरण के मतदान का प्रतिशत कम रहा, जिसे लेकर सियासी बयानबाजी का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है। इस बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पास पोलिंग बूथ पर एजेंट ना होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के मतदाता मानते हैं की कांग्रेस गलत दिशा में हैं, इसलिए वोट डालने नहीं निकल रहे।

एमपी में हुए पहले और दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में गिरे मतदान प्रतिशत पर अब सियासत शुरू हो गई है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। वहीं अब मतदान प्रतिशत पर शुरू हुई सियासत में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी बात रखी है, जहां विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पास पोलिंग बूथ पर एजेंट ना होने की बात कही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के मतदाता मानते हैं की कांग्रेस गलत दिशा में हैं, इसलिए वोट डालने नहीं निकल रहे। मुझे आर्श्च्य होता है, मुस्लिम क्षेत्र जहां कहा जाता है की कांग्रेस को वोट जाता है, वहां 15 प्रतिशत कम मतदान हुआ। कांग्रेस के लोग भी कांग्रेस से निराश हैं।
इसी के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सनातन के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव मैदान में अपना दम दिखा रहे हैं। बहरहाल, अब देखना होगा एमपी की जनता किस पर अपना भरोसा जताती है। वहीं अब मध्यप्रदेश में दो चरण के मतदान होने हैं.
ये भी पढ़े- Indore News: 'बागेश्वर सरकार के दर्शन करवा दो', कैलाश विजयवर्गीय को आ रहे किसके फोन, बताया
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications