Indore News: कांग्रेस के चुनाव मैदान छोड़ने के बावजूद BJP को टक्कर देंगे 13 प्रत्याशी, कौन पड़ेगा किस पर भारी?

Lok Sabha Election की हलचल के बीच इंदौर में बड़ा सियासी घटनाक्रम घटित हुआ है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम की नाम वापसी के बाद अब इंदौर से कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है।

वहीं नाम वापसी के बाद अब इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें बीजेपी के बाद केवल बसपा राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर चुनाव मैदान में है, बाकी प्रत्याशी निर्दलिय अपना दम दिखा रहे हैं।

Indore

देशभर भर में इंडिया अलाइंस के गठन के बाद इंदौर से इंडिया अलाइंस के प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस के अक्षय बम ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन चुनाव से एनवक्त पर बम ने अपना नामांकन वापस लेने के साथ ही बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं अब नाम वापसी की तारीख के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है, जिनमें 23 में से 9 प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं।

इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी के बाद सिर्फ बसपा ही राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर चुनाव मैदान में है, बाकी क्षेत्रिय राजनीतिक दल और निर्दलिय प्रत्याशी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में बीजेपी से शंकर लालवानी, बसपा से संजय सोलंकी, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) से कॉमरेड अजीत सिंह, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से पवन कुमार, जनसंघ पार्टी से बसंत गहलोत, निर्दलीय अभय जैन, निर्दलीय अयाज अली, निर्दलीय इंजीनियर अर्जुन परिहार, निर्दलीय अंकित गुप्ता, निर्दलीय परमानंद तोलानी, निर्दलीय एडवोकेट पंकज गुप्ते, निर्दलीय मुदित चौरसिया, निर्दलीय रवि सिरवैया, निर्दलीय लविश दिलीप खंडेलवाल चुनाव मैदान में हैं।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो अबकी बार इंदौर से लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने और बीजेपी का दामन थामने के बाद अब कांग्रेस चुनाव मैदान से बाहर हो गई है। बहरहाल, अब देखना होगा की इंदौर में अबकी बार बिना कांग्रेस के होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता किसे अपना मत प्रदान करती है।

ये भी पढ़े- Indore News: सियासी 'बम' फूटने के बाद अब क्या करेगी कांग्रेस?, कैसे लड़ेगी लोकसभा चुनाव, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+