Indore Lok Sabha Election Result: BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने किसे दिया रिकॉर्ड जीत का श्रेय, जानिए
Lok Sabha Election Result: देश भर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने लगभग 12 लाख वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है।
इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान से पहले ही नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया था, जहां इसके बाद BJP का मुकाबला कांग्रेस से ना होते हुए क्षेत्रीय राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ था। वहीं इस मुकाबले को BJP ने लगभग 12 लाख वोटों से जीत लिया है।

लगभग 12 लाख वोट से चुनाव जीतने वाले BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने One India Hindi के साथ Exclusive बातचीत करते हुए कहा की, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं के पसीने की जीत है। इंदौर की जनता की जीत है। लालवानी ने कहा की, बहुत समय बाद छिंदवाड़ा की सीट हमने जीती है। पूरे प्रदेश को बधाई। लालवानी ने कहा की, आने वाले 5 साल में जो काम चल रहे हैं, उनको पूरा करना, और जो इंदौर की आवश्यकता के अनुसार नए प्रोजेक्ट हैं, उनको आगे ले जाना प्राथमिकता रहेगी।
BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा की, यह जीत प्रधानमंत्री की नीति की जीत है। यह जीत हमारे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की उसकी जीत है। यह जीत, इंदौर के जनता की जीत है, यह जीत मोदी जी को समर्पित है। पिछली बार भी इतने ही वोट पड़े थे, जितने वोट अबकी बार पड़े हैं। परंतु यदि हम देखें तो पिछली बार भारतीय जनता पार्टी को जीतने वोट मिले थे, उससे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी को वोट मिले हैं। ये दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति में जनता का विश्वास है। मोदी जी की रीति नीति में जनता का विश्वास है। इंदौर में जनता ने मन बना लिया था कि, हम मोदी जी के साथ हैं, और मोदी जी को बड़ी जीत देंगे।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Result LIVE: 'यह विजय मोदी की अविराम साधना का प्रतिफल', अमित शाह का Tweet












Click it and Unblock the Notifications