Loksabha Election: देशभर में होती है इंदौर की चर्चा, BJP के जिम्मेदार नेता ने बताई राज की बात

इंदौर में लोकसभा चुनाव के निमित विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन एवं मंत्रौच्चार के साथ मंगल नगर में मदन महल गार्डन के पास किया गया। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं इंदौर क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा ने फिता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं इंदौर क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा, इंदौर लोकसभा विस्तारक अनुज दुबे, पुष्यमित्र भार्गव, राघवेंद्र गौतम, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य मौजूद थे।

Indore

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं इंदौर क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा ने कहा की, मध्य प्रदेश की कई विधानसभाओं में लोकसभा कार्यालयो का शुभारंभ हुआ है, लेकिन मेरी जानकारी जहां तक है कि किसी भी कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर इतनी मातृशक्ति मैंने कहीं नहीं देखी, जितनी ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में यहा उपस्थिति हुई है I

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा की, इंदौर की विधानसभा दो जिस तरह से विधानसभा चुनाव में हर बार जीत का रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश में अव्वल रहती है, उसी तरह से यह लोकसभा चुनाव में भी बड़ी बड़त बनाने में अव्वल रहेगी I

देवड़ा ने कहा कि, यह बात तो वास्तव में गर्व की है कि विधानसभा 2 मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटो से चुनाव जीतने वाली विधानसभा है, मुझे पूरा भरोसा है कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटो से इस विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 से हमारी जीत होगी, इंदौर लोकसभा चुनाव पूरे देश में सबसे ज्यादा वोट से जीत कर हम मोदी जी की झोली में देंगे, यह मुझे पूरा भरोसा है।

यह लोकसभा का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है, यह देश के मान सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव हैI हम सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करना है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के सर्वोच्च पद पर बैठाना हैI हमें हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करना है, हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य केवल सरकार बनाना इसलिए नहीं ब्लकि देश की दशा और दिशा दोनों परिवर्तित करने में मददगार बनना है

इंदौर लोकसभा के विस्तारक अनूज दुबे ने कहा कि, इंदौर विधानसभा 2 की चर्चा मध्यप्रदेश ही नहीं देश भर मे होती हैं, उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमें मातृ शक्तियों का अपमान करने वाली सभी सनातन विरोधी पार्टियों को सबक सिखाना हैI इस बार हमे शहर के सभी बूथों को कॉंग्रेस मुक्त करना है, उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से अस्वस्थ हो कि पूरे लोकसभा चुनाव में कोई इतिहास बनाएगा तो वह विधानसभा क्षेत्र 2 बनाएगी।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के किसानों ने बयां किए हाल, लोकसभा चुनाव में किसकी चुनेंगे सरकार, बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+