Indore News: आखिर क्यों?, महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाना चाहती है BJP, कुछ ऐसा है प्लान

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसके अंतर्गत आगामी कार्य योजना की रूपरेखा तैयार करने को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि, प्रत्येक बूथ पर एक महिला मोर्चा कार्यकर्ता को प्रभारी बनाकर बूथ स्तर पर महिला वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर योजना बनाकर कार्य करना चाहिए।

Indore

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, महिला मोर्चा मंडल एवं शक्ति केन्द्रो पर बैठक करें साथ ही पार्टी के आगामी के अभियानों को बूथ स्तर तक पहुंच कर वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मैदान में उतर जाए।

इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, लोकसभा प्रभारी रवि रावलिया, सह प्रभारी गोपाल गोयल, नगर महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सविता अखंड, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

इंदौर में BJP की गौरव नीति

सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज हो चुका है, जहां बीजेपी लगातार लोकसभा चुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतने की तैयारी में जुटी हैं. वहीं रिकॉर्ड जीत के लिए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने खास रणनीति तैयार की है, वहीं रणदिवे अपनी रणनीति के तहत इससे पहले भी लगभग सभी चुनावों में संगठन को इंदौर से रिकॉर्ड जीत दिलवाने में कामयाब रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी जहां इंदौर से जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटी है, तो वहीं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी लगातार मैदान में उतरकर अपनी खास रणनीति के अनुसार रिकॉर्ड जीत की तैयारी कर रहे हैं. यही कारण है की, लगातार अलग-अलग विधानसभाओं में बैठकों का दौर जारी है, जहां इन बैठकों से अबकी बार संगठन रिकॉर्ड जीत का रास्ता तलाश रहा है।

ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस को लगा करारा झटका, स्वप्निल कोठारी ने BJP का दामन थामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+