Indore news: नीलगाय का शिकार करते दिखे तेंदुए, ग्रामीण ने टॉर्च जलाई तो भाग खड़े हुए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है, जहां महू के बेरछा गांव में तेंदुए ने नीलगाय का शिकार किया है, यहां कुछ ग्रामीणों ने दो तेंदुओं को नीलगाय खाते हुए देखा था, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं ग्रामीण टॉर्च की रोशनी में तेंदुए को खोजने लगे, जहां ग्रामीणों को असफलता हाथ लगी, और कहीं भी तेंदुए नजर नहीं आए।
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि, उन्होंने दो तेंदुए को नीलगाय खाते हुए देखा था, जहां तेंदुए नीलगाय का शिकार करने के बाद उसे खाते हुए नजर आ रहे थे, जैसे ही ग्रामीण ने अपने टॉर्च लाइट जलाई, वैसे ही तेंदुए टार्च की लाइट देखकर भागते हुए नजर आ रहे थे। वहीं अब वन विभाग की टीम दोनों तेंदुओं की तलाश में जुटी नजर आ रही है।

पहले भी हो चुका है बाघ का मूवमेंट
मध्यप्रदेश के महू में लगातार बाघ और तेंदुए की एक्टिविटी होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां इससे पहले भी महू के मलेंडी और नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ था, उस दौरान भी बाघ और तेंदुए के द्वारा गाय और अन्य वन्यजीवों का शिकार किया गया था, तो वहीं एक बुजुर्गों तक शिकार भी बाघ के द्वारा किया जाना सामने आया था। वहीं अब एक बार फिर पिकनिक स्पॉट जाम गेट के पास वन्य जीव ने गाय का शिकार किया है, जिससे इलाके में हड़कंप का माहौल है। उधर, वन विभाग की टीम ने भी जाम गेट आने वाले पर्यटकों को अलर्ट किया है, जहां पर्यटकों को जंगल में ना जाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
वन्यजीव ने गाय का शिकार किया था
मध्यप्रदेश के महू में इन दिनों वन्यजीवों की एक्टिविटी देखने मिल रही थी, जहां अब महू के अंतर्गत आने वाले पिकनिक स्पॉट जाम गेट से महज 500 मीटर की दूरी पर वन्यजीव ने गाय का शिकार किया था। शिकार की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां अब यह पता लगाया जा रहा था कि शिकार तेंदुए ने किया था, या फिर बाघ ने किया था। वन विभाग की टीम को शिकार के आसपास वन्यजीव के पग मार्क भी मिले थे। शिकार की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए थे। वहीं कुछ लोगों ने शिकार के सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़े- Indore news: पुलिस ने बनाई बदमाशों की कुंडली, कड़ी कार्रवाई का खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications