Indore news: पुलिस ने बनाई बदमाशों की कुंडली, कड़ी कार्रवाई का खास प्लान तैयार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वछता में नंबर वन है, लेकिन प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के कारण शहर में अपराध भी बढ़े हैं। इसकी को देखते हुए इंदौर पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए खास प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत शहर के सभी थानों के लिस्टेट बदमाशों की जानकारी पुलिस की ओर से एक पुस्तक में तैयार की गई है।
इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने हाल ही में पुलिस के आला अधिकारियों से लिस्टेड बदमाशों की जानकारी तैयार करने के दिशा-निर्देश पुलिस के आला अधिकारी को दिए थे। पुलिस ने इस पुस्तक को तैयार किया है, जिसमें शहर के लिस्टेड अपराधी उनकी जानकारी और उनके फोटो लगाएं गए है।

ऐसे तैयार होगी बदमाशों की कुंडली
एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया ने कहा कि, इस पुस्तक का मकसद है कि, थाने में विवेचना करने वाले को जल्दी गुंडे बदमाशों की जानकारी मिल सके, और उन पर नजर भी रखी जा सकती है। इस पुस्तक में शहर के सभी थानों के लिस्टेड बदमाशों की जानकारी उनके पते उन पर अपराध और उनका फोटो लगाकर इस पुस्तक को तैयार किया गया है। इस पुस्तक का मकसद है कि, थानों में विवेचना करने वालों को बदमाशों की जानकारी जल्द ही मिल सके उनका पता जल्दी विवेचक निकाल सके, इसको लेकर पुलिस कमिश्नर ने काफी पहले इस पुस्तक तैयार करने को लेकर अपने अधिकारियों के साथा रणनीति बनाई थी।
अपराधों को कम करने की कोशिश
इंदौर पुलिस का यह प्रयास अपराधों को कम करने के लिए कारगर साबित होता नजर आ रहा है, जहां अपराधियों की कुंडली बन जाने के बाद अब अपराधी भी अपराध करने से बचते नजर आ रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस लगातार अपराधियों को कम करने के लिए खास प्लान तैयार करती नजर आ रही है। इसी के मद्देनजर एक बार फिर पुलिस की ओर से यह खास प्लान तैयार किया गया है, जिसमें अपराधियों की पूरी जानकारी एक पुस्तक में समाहित की गई है। वहीं इस पुस्तक को अलग-अलग स्थानों पर भिजवाया गया है, जहां से अब अपराधियों की जानकारी जनता तक पहुंचेगी।
ये भी पढ़े- MP news: पति से अलग रह रही महिला को प्रेम जाल में फंसाया, बेटे को मारने की धमकी देकर गलत काम किया












Click it and Unblock the Notifications