Indore News: पातालपानी जाने वाले पर्यटक सावधान हो जाएं, कैमरे में कैद हुआ तेंदुए का मूवमेंट, Video
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास पातालपानी से सटे मलेंडी गांव में एक बार फिर तेंदुए के मूवमेंट के बाद लोग दहशत में नजर आ रहे हैं, जहां देर रात जंगल में हुए तेंदुए के मूवमेंट ने ग्रामीणों के साथ अब पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात हुए तेंदुए के मूवमेंट को ग्रामीणों ने अपने कमरे में कैद कर लिया, जहां वायरल वीडियो में एक से ज्यादा तेंदुए दिखाई दे रहे हैं।
बारिश का मौसम है, ऐसे में पातालपानी जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां अब तेंदुए के मूवमेंट ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं वन विभाग ने भी लोगों से घने जंगल में ना जाने की अपील की है।

पहले भी हो चुका है हमला
जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला हो चुका है, जिसके चलते ग्रामीण घायल हो चुके हैं। आए दिन इसी तरह का हमला जंगल में होते रहता है, जहां तेंदुए ग्रामीणों को अपना शिकार बनाते हैं। इतना ही नहीं तेंदुए अक्सर पशुओं पर भी हमला कर देते हैं, जिससे पशुओं को भी नुकसान पहुंचता है। वहीं अब लगातार तेंदुए से हमले के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं।
वन विभाग हुआ अलर्ट
मध्यप्रदेश के महू में लगातार बाघ और तेंदुए की एक्टिविटी होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां इससे पहले भी महू के मलेंडी और नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ था, उस दौरान भी बाघ और तेंदुए के द्वारा गाय और अन्य वन्यजीवों का शिकार किया गया था, तो वहीं एक बुजुर्गों तक शिकार भी बाघ के द्वारा किया जाना सामने आया था। वहीं अब एक बार फिर पिकनिक स्पॉट काला कुंड से कुछ ही दूरी पर तेंदुए का मूवमेंट हुआ है।
इससे पहले भी इंदौर के आसपास तेंदुए का मूवमेंट हो चुका है, जहां तेंदुए के मूवमेंट के चलते ग्रामीण दहशत में नजर आए हैं। वहीं अब एक बार फिर इंदौर के पास पातालपानी के पास मलेंडी में तेंदुए का मूवमेंट होने से ग्रामीणों में दहशत में नजर आ रहे हैं, जहां देर रात तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है।
ये भी पढ़े- Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ जाम गेट घूमने गए ट्रेनी अफसर को लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात












Click it and Unblock the Notifications