Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ जाम गेट घूमने गए ट्रेनी अफसर को लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित पर्यटन स्थल जाम गेट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आर्मी के ट्रेनिंग अफसर के साथ कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। ट्रेनिंग अफसर अपनी महिला मित्र के साथ जाम गेट पहुंचे थे, जहां उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

ट्रेनिंग अफसर कार में अपनी महिला मित्र के साथ बैठे थे, तभी उस वक्त 5 से 6 बदमाश उनके पास आए, और महिला मित्र को बंधक बनाकर आर्मी अफसर से पैसों की मांग करने लगे। कुछ देर बाद जब बदमाशों को पता चला कि, जिसके साथ वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, वह आर्मी अफसर है तो बदमाश वहां से फरार हो गए।

Indore

जानकारी के मुताबिक, पूरा वाक्या बुधवार की सुबह जाम गेट पर घटित हुआ, जब आर्मी अफसर अपनी महिला मित्र के साथ जाम गेट घूमने गए थे, तभी जाम गेट घूमने के बाद जब आर्मी ऑफिसर अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठे हुए थे, तभी अचानक 5 से 6 लोग मौके पर पहुंचे और आर्मी अफसर से पैसों की मांग की, जहां पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने आर्मी अफसर की महिला मित्र को बंधक बना लिया। इसके बाद आर्मी ऑफिसर से पैसे लाने के लिए कहा, वहीं जैसे ही बदमाशों को पता चला जिसके साथ लूट की वारदात की जा रही है, वह आर्मी अफसर है, तो बदमाश वहां से फरार हो गए।

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, जहां पुलिस बदमाशों को तलाश रही है। जाम गेट पर इससे पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, जहां सुनसान इलाके में बदमाश अक्सर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं अब एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम देने के चलते पुलिस अलर्ट हो गई है, जहां पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन की गैंग, खुबसूरती का जाल बिछाकर दूल्हों को लूटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+