Indore news: देर रात तक बार में चल रहा था गाना बजाना, प्रशासन ने दी कड़ी सजा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात तक संचालित होने वाले बार पर आबकारी विभाग की ओर से शिकंजा कसा गया है, जहां विभाग ने बार के खिलाफ छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है.

indore

कलेक्टदर एवं जिला दंडाधिकारी इलैया राजा टी द्वारा इंदौर जिले के बारों में की जा रही अनियमितताओं की जांच के लिए राजस्व, आबकारी और अन्य विभाग के संयुक्त दल गठित कर विभिन्ना पब एवं बारों का सघन निरीक्षण कराया जा रहा है। दल को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ बार देर रात तक संचालित किए जा रहे हैं। इसके लिए दो दल बनाये गए तथा दो रेस्त्रां बार पर जांच हेतु भेजे गए दलों द्वारा निरीक्षण करने पर बार बंद होने के निर्धारित समय रात्रि 12 बजे पश्चात रात्रि 1 बजे तक संचालन होना पाया गया, तथा प्लेबॉय बार निर्धारित समय रात्रि 12 के पश्चात रात्रि 2 बजे तक संचालित होना पाया। जिस पर संबंधित वृत प्रभारी द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

दोनों बार के लाइसेंस निरस्त

सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा प्रकरण के संबंध में कलेक्टर को अवगत करवाया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस कृत्य को गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आने से दोनों बारो के लाइसेंस को 07 दिवस के लिए यथा दिनांक 1 मई से 7 मई 2023 तक के लिये निलंबित कर दिया है। इस अवधि में उपरोक्त बार बंद कर मदिरा विक्रय को प्रतिबंधित किया जाना आदेशित किया गया है। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्तत टीम की लगातार विजय नगर, पलासिया एवं बायपास पर स्थित बारों में निरीक्षण जारी रहेगी एवं बारों में पाई गई शिकायतों पर विधिवत कार्रवाई जारी रहेगी।

बार संचालकों को सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान बार संचालको को सख्त निर्देश दिया गया है कि, बार बंद होने के निर्धारित समय की अवधि का उल्लघन न करें। किसी भी प्रकार के ड्रग आदि से संबंधित गतिविधियां या इससे संलिप्तम व्यकक्तियों को बार परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। जिला प्रशासन द्वारा यह भी सख्त हिदायत दी गई है कि, कोई भी अल्पर व्यवस्कों (माइनर) का प्रवेश बार परिसर में वर्जित किया जाये। सहायक आयुक्तम आबकारी द्वारा विभिन्न बारों में सघन निरीक्षण हेतु पृथक से भी टीम का गठन किया गया है जो सतत रूप से बारों पर निगरानी रखे हुए है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इन दिनों जिला प्रशासन की ओर से लगातार बार के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है, जहां बार के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े- Dewas news: खेत में पराली जलाने वाले हो जाएं सावधान, किसानों को लगा इतना जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+