G20 समिट के आखिरी दिन PM MODI ने दिया खास संदेश, जमकर की इंदौर की तारीफ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों जी-20 समूह की बैठक आयोजित की जा रही है, जहां इस समिट के अंतर्गत दुनिया के अलग-अलग देशों से प्रतिनिधि प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए हैं। G20 समिट के दौरान श्रम और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर बारीकी से मंथन किया जा रहा है।
G20 समिट के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा की, भारत के ऐतिहासिक और व्यवसायिक शहर इंदौर में आपका स्वागत है। इंदौर एक गौरवशाली व समृद्ध शहर है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप यहां हर तरह का आनंद लेंगे।

पीएम मोदी ने कही ये बात
इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जी-20 ग्रुप की यह बैठक आर्थिक और सामाजिक प्रभाव की दृष्टि से बहुत खास है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों जी 20 समिट आयोजित की जा रही है, जहां जी 20 समिट में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मेहमान इंदौर पहुंचे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जी 20 में पधारे अतिथियों के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सज के तैयार हुआ है। शुक्रवार की शाम जी20 समिट में शामिल हुए सभी डेलीगेट्स 56 दुकान पर भोजन के लिए पहुंचेंगे। यहां 56 दुकान पर डेलीगेट्स के भोजन को लेकर व्यवस्था की गई है। G20 डेलीगेट्स पर्यटन स्थली मांडू पहुंचे जहां उन्होंने जहाज महल के साथ ही अलग-अलग स्थानों का भ्रमण किया।
मांडू की खूबसूरती को निखारा
मांडू के मालवा रिसोर्ट में G20 डेलीगेट्स आगमन पर निमाड़ की गणगौर प्रस्तुति देख खुद को अपने कैमरे में कैद करने से नहीं रोक सके। मांडू के जहाज महल भ्रमण उपरांत G20 डेलीगेट्स ने विजिटर्स बुक्स में अपने विचार साझा किए। मांडू के जहाज महल परिसर में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से G20 डेलीगेट्स ने चर्चा की है। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई है। मांडू आए G20 डेलीगेट्स जहाज महल के भ्रमण के दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे, जहां सभी ने जहाज महल का भ्रमण करने के साथ ही यहां की खूबसूरती को भी निखारा।
ये भी पढ़े- Nagda बनेगा MP का 54 वां जिला, इन तहसीलों को किया जाएगा शामिल












Click it and Unblock the Notifications