Ratlam news: भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त हुई जमीन का नाम होगा मामा जी कॉलोनी, कार्रवाई से खुश CM Shivraj

रतलाम में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा 34 पीड़ितों को उनके लगभग 25 करोड़ रूपये मूल्य के करीब 5 बीघा भूमि में स्थित भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया।

indore

रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में भू-माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा 34 पीड़ितों को उनके लगभग 25 करोड़ रूपये मूल्य के करीब 5 बीघा भूमि में स्थित भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया। यह कार्रवाई शहर की सूरज मल जैन कॉलोनी के समीप स्थित भूमि पर की गई। एसडीएम ने बताया कि, 34 भूखंड धारक लंबे समय से अपने भूखंड पर कब्जे के लिए परेशान थे। पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर जनसुनवाई तक शिकायत एवं आवेदन किए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा भूखंडों की विस्तृत छानबीन करके शनिवार को उनके वास्तविक खरीदारों को भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा की, रतलाम जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बधाई, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए भू-माफियाओं के कब्जे से करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि मुक्त कराकर पात्र नागरिकों को उनके भूखंडों पर कब्जा दिलाया। प्रदेश को भू-माफियाओं से मुक्त कराने का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि एक-एक भू-माफिया के कब्जे से जमीनें मुक्त नहीं करा ली जातीं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में लगातार भूमाफियाओं के कब्जे से जमीन छुड़ाकर उन जमीनों को आम जनता के हवाले करने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

कॉलोनी का नाम मामा जी के नाम पर रखेंगे

रतलाम में भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करके 34 व्यक्तियों को उनके प्लाट पर कब्जा दिलाया गया, कब्जा पाकर प्रसन्न हुए आशीष पाटीदार ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का ही परिणाम है कि हम लोगों को अपने प्लाट पर कब्जा मिल गया है,उन्होंने कहा कि हम अपनी कॉलोनी का नाम अपने प्रिय मामाजी यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर मामाजी कॉलोनी रखेंगे। भू माफियाओं की ओर से किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर देने के बाद आमजन के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने मिली, जहां सभी ने प्रदेश के मुख्य सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत स्थानीय जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े- Indore news: चॉकलेट और वेफर्स खाने वाले सावधान, मिलावट की आशंका में खाद्य विभाग ने लिए नमूने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+