Indore news: चॉकलेट और वेफर्स खाने वाले सावधान, मिलावट की आशंका में खाद्य विभाग ने लिए नमूने
रतलाम जिले में खाद्य विभाग की टीम लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही है, जहां लगातार खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं तो वहीं उन्हें जांच के लिए लेबोटरी में भिजवाया जा रहा है।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में रतलाम जिले में भी खाद्य विभाग की टीम लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही है, जहां लगातार खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं तो वहीं उन्हें जांच के लिए लेबोटरी में भिजवाया जा रहा है। वहीं जांच के बाद खाद विभाग की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी के निर्देश पर फर्म प्राइवेट लिमिटेड कंपाउंड लसूडिया मोरी की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा जांच की गई, जहां पर कन्फेक्शनरी वेफर्स निर्माण एवं संग्रहण होना पाया गया। मौके पर विभिन्न ब्रांड के वेफर्स बनाए जा रहे थे।
कुछ ऐसा है मामला
मौके पर उपस्थित सेल्स मैनेजर ने बताया कि, वह विभिन्न कंपनियों के लिए जॉब वर्क करते हैं, एवं उनके लिए वेफर्स का निर्माण कर उनको सप्लाई करते हैं। मौके पर वेफर्स चॉकलेट लेयर, चॉकलेट कोटेड वेफर्स, चेरी क्लासिक चॉकलेट कोटेड वेफर्स एवं निर्माण सामग्री कोकोआ पाउडर, शक्कर एवं मैदा के कुल 6 नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर 21 कार्टून में 276 किलो वेफर्स जब्त किया गया। जिसका अनुमानित मूल्य 36 हजार 640 रुपये है। लिए गए नमूनों को जांच हेतु स्टेट फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री भोपाल को भेजा गया। उक्त फर्म पर पूर्व में भी श्रम विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों लगातार खाद्य विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां इंदौर में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इससे पहले प्रदेश के अलग-अलग शहरों में फूड प्वाइजनिंग के मामले भी सामने आए थे, जिसके बाद से लगातार खाद विभाग की टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है। इंदौर में खाद्य विभाग की टीम की ओर से की गई कार्रवाई में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में चॉकलेट वेफर्स को जप्त किया है। उधर, खाद्य विभाग की टीम की ओर से आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
ये भी पढ़े- MP news: शादी में स्लिम दिखने की जिद लड़की को पड़ी भारी, वेट लॉस सर्जरी के दौरान गई जान












Click it and Unblock the Notifications