Ladli behna yojna का दूसरा चरण, खरगोन में इतनी ट्रेक्टर वाली बहनों ने किया आवेदन
मप्र शासन की महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रारम्भ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत द्वितीय चरण में अपने संसोधन स्वरूप में पुनः आवेदन करने के लिए पोर्टल खोला गया। शुक्रवार को तीसरे दिन 28 जुलाई शाम 5 बजे तक 21 से 22 वर्ष की 2627, 23 से 60 वर्ष की 262 और 109 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की महिलाओं ने योजना के तहत कुल 2998 ने आवेदन किया है। इसमें 262 ऐसी बहनें है जो प्रथम चरण में ट्रैक्टर की बाध्यता के कारण अपने आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकीं थी।
अब शासन द्वारा योजना की शर्तों में संसोधन किया गया। इसमें मुख्य रूप से 21 से 23 वर्ष के बीच की बहनाओं को भी अब पात्र माना गया है। साथ ऐसी बहनें जिनके परिवार में ट्रैक्टर है, उन्हें योजना में पात्र माना गया है। पूर्व में ट्रैक्टर जिन परिवारों में है। उन्हें अपात्र माना गया था। इस कारण वे अपना आवेदन नहीं भर सकी थी। आवेदन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक कर सकती है। खरगोन समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लाड़ली बहना योजना को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, जहां लगातार लाड़ली बहना योजना को लेकर आवेदन का सिलसिला जारी है. योजना के लिए महिलाएं उत्साहित नजर आ रही हैं.

दूसरे चरण का काम जारी
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने लाडली बहन योजना को लागू किया है, जिसके तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि सहायता स्वरूप प्रदान की जा रही है। इस योजना के लिए 5 मार्च से फार्म भरने शुरू कर दिए गए थे। वहीं अब एक बार फिर इस योजना के दूसरे चरण का काम जारी है। मध्यप्रदेश में इससे पहले भी महिलाओं और बेटियों के लिए विभिन्न योजनाएं जारी हैं, जिनमें लाडली लक्ष्मी योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। वहीं अब प्रदेश में लाडली बहना योजना को लागू किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 2 में आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र












Click it and Unblock the Notifications