Dewas news: लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, करोड़ों की सौगात दी
CM शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सोनकच्छ, जिला देवास में आयोजित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन' एवं 'मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र' वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Recommended Video

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सोनकच्छ, जिला देवास में आयोजित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन' एवं 'मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र' वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न घोषणा भी की आयोजित कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी बीजेपी नेता राजेंद्र फूलचंद वर्मा, बीजेपी विधायक मनोज चौधरी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सोनकच्छ पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, देवास जिले से 2 लाख 80 हजार बहनों का मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है। बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार डाले जाएंगे। यह योजना आपकी जिंदगी बदलने की योजना है। मैंने तय किया कि पुलिस में 30% भर्तियां बेटियों की होगी। मुझे यह देखकर प्रसन्नता होती है कि आज बड़ी संख्या में बेटियां पुलिस सेवा में हैं, यह एक सामाजिक क्रांति है। इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि, लैंड पूलिंग को लेकर कई किसानों ने असहमति जताई है। लैंड पूलिंग निरस्त की जाती है। जमीन की खरीदी बिक्री चालू हो जाएगी।
आवासीय अधिकार पत्र वितरित किए
सीएम शिवराज ने कहा कि, अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों को 49 हजार की जगह 51 हजार रूपए का चेक दिया जाएगा। इसी के साथ सीएम शिवराज ने सोनकच्छ, जिला देवास में आयोजित कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को 'मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना' के तहत आवासीय अधिकार पत्र वितरित किए। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सोनकच्छ, जिला देवास में आयोजित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन' एवं 'मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र' वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ये भी पढ़े- U20 समिट में शामिल होने Indore आए अतिथि, कुछ इस तरह हुआ स्वागत-सत्कार












Click it and Unblock the Notifications