Indore ने दिया सफाई संदेश, Khelo India youth game's बना जीरो वेस्‍ट इवेंट

इंदौर के अभयप्रशाल, बास्केटबॉल, टेनिस क्लब में 30 जनवरी से 11 फरवरी किया जा रहा है। 13 दिन के इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन को नगर पालिक निगम, इन्‍दौर द्वारा पूर्णतः जीरो वेस्ट आयोजन बनाया जा रहा है।

indore

Recommended Video

    Khelo India Youth Games की शुरुआत, जानें Event से जुड़ी सारी डिटेल | वनइंडिया हिंदी #Sports

    Khelo India youth games का आयोजन इंदौर के अभयप्रशाल, बास्केटबॉल, टेनिस क्लब में 30 जनवरी से 11 फरवरी किया जा रहा है। 13 दिन के इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन को नगर पालिक निगम, इन्‍दौर द्वारा पूर्णतः जीरो वेस्ट आयोजन बनाया जा रहा है। यहां पर परिसर में मिनी मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर बनाया गया है। 10-12 रेग पिकर्स सूखे कचरे के रूप में आने गत्ता, पेपर, कपड़े, प्लास्टिक, सहित 10 तरह के सूखे कचरे को अलग करेंगे। इसके बाद सीधे इसे राजकुमार पूल के नीचे बने मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी पर भेजा जाएगा।

    इस तरह बनेगा जीरो वेस्ट इवेंट

    जिस तरह शहर में नगर निगम घरों से 6 तरह से कचरा अलग अलग लेता है, उसी तर्ज पर आयोजन स्थल पर भी सभी कचरे को 6 प्रकार से डालने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मोबाइल कम्पोस्टिंग वाहन के माध्यम से यहां पर गीले कचरे से खाद तैयार जी रही है। खेल प्रतियोगिता आयोजन स्थल वार्ड 47 में हो रही है, यह वार्ड पहले से ही जीरो वेस्ट वार्ड है। अब यह आयोजन भी इसी तर्ज पर जीरो वेस्ट आयोजन बनाया गया है। जीरो वेस्ट में उपयोग होने वाली ब्रांडिंग में कपड़े का उपयोग किया गया है। जो की बाद में कपड़े के थैले बनाने में उपयोग किए जायेंगे।

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत इंदौर में बास्केटबाल का रोमांच प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पहले दिन जोश और जुनून के साथ पुरूष और महिला वर्ग के आठ मुकाबले खेले गए। इनमें से पुरूष वर्ग के चार और महिला वर्ग के भी चार मुकाबले हुए। एक फरवरी से एमराल्ड हाईट्स इंटरनेशल स्कूल राऊ में फुटबाल (पुरूष) की प्रतिस्पर्धा प्रारंभ होगी। बास्केटाबॉल काम्पलेक्स के दो कोर्ट में आज मुख्य रूप से पुरूष वर्ग में पंजाब विरूद्ध कर्नाटक, चंडीगढ विरूद्ध उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश विरूद्ध राजस्थान तथा तमिलनाडू विरूद्ध केरल के मुकाबले हुए। इसी तरह महिला वर्ग में केरल विरूद्ध कर्नाटक, छत्तीसगढ विरूद्ध महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश विरूद्ध पंजाब तथा तमिलनाडू विरूद्ध राजस्थान के रोमांचक मैच हुए।

    ये भी पढ़े- Indore में khelo India youth game's, देखने मिला बास्केटबाल का रोमांच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+