Khelo India youth games 2023 की तैयारियां, इस दिन से शुरू होगा खेलों का महा-कुंभ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाले खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 की तैयारियों तेज गति से जारी है, जहां इसे लेकर सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 30 जनवरी से खेलों का महा-कुंभ प्रारंभ होगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने यहां आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, भोजन, परिवहन, आवास आदि व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एडीएम अजयदेव शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ आर.पी. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि खिलाड़ियों के सभी आवास स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर पूरी तरह साफ-सुथरी शौचालय की व्यववस्था हो। भोजन भी पूर्ण गुणवत्ता का मिले।
इंदौर की गौरवशाली परंपरा कायम रहना चाहिए
बैठक में बताया गया कि, हर टीम के साथ इंदौर प्रशासन द्वारा एक-एक फिजियो थेरेपिस्ट की व्यवस्था की जायेगी। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. रामहरि मीणा को सौंपी गयी है। सभी आयोजन स्थलों और आवास स्थलों पर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी रहेगी। खिलाड़ियों तथा उनके साथ आने वाले ऑफिशियल तथा कोच आदि के लिए बेहतर परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में निर्देश दिये गये कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे की किसी को भी कोई समस्या नहीं हो। इंदौर की गौरवशाली परंपरा हमेशा कायम रहना चाहिए। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने कहा कि, सभी खिलाड़ी हमारे मेहमान है। उनका स्वागत इंदौर की परम्परा के अनुरूप किया जाये। आयोजन में किसी भी तरह की किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जायेगा।
तैयारियों का जायजा लिया
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बैठक के पश्चात आयोजन स्थल बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स में शौचालयों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर आयोजन के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एडीएम अजयदेव शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ आर.पी. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Indore में NRI मेहमानों के लिए बनेगी कॉलोनी, IDA ने शुरू की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications