Indore में NRI मेहमानों के लिए बनेगी कॉलोनी, IDA ने शुरू की तैयारी

एनआरआई मेहमानों ने आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के समक्ष शहर में एनआरआई कॉलोनी बनाने का प्रपोजल रखा, सुझाव को आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द ही इस पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया है.

indore

Recommended Video

      Breaking : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हुई शुरुआत,PM मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

      देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जहां इन दोनों ही आयोजनों में आए प्रवासी मेहमानों को इंदौर का आतिथ्य सत्कार खूब पसंद आया है, यही कारण है की अब एनआरआई इंदौर में बसने के लिए आशियाने की इच्छा जता रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से इंदौर में एनआरआई कॉलेनी बसाने का आग्रह किया है, वहीं एनआरआई मेहमानों के आग्रह को स्वीकारते हुए आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने जल्द ही इसके लिए खास प्लान तैयार करने का आश्वासन एनआरआई मेहमानों को दिया है।

      इंदौर ने जीता प्रवासी भारतीयों का दिल

      प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासी मेहमानों का दिल इंदौर की खूबसूरती ने जीत लिया। यही कारण रहा है, सम्मेलन में शामिल हुए मेहमानों ने इंदौर की जमकर सराहना की है. वहीं लंदन से आए मेयर सुनील चोपड़ा समेत तमाम एनआरआई मेहमानों ने आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के समक्ष शहर में एनआरआई कॉलोनी बनाने का प्रपोजल रखा, चोपड़ा के सुझाव को आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बेहद ही महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द ही इस पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता में लगातार नंबर वन आ रहा है, जिसके चलते अब यह शहर प्रवासी भारतीय मेहमानों को भी खूब पसंद आ रहा है।

      सफाई में नंबर वन है इंदौर

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आने वाले लोग सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था पर ही अपनी नजरें जमाते हैं। यही कारण है कि, इंदौर में लगातार स्वच्छता को लेकर अलग-अलग तरह के कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में देर रात से लेकर सुबह तक इंदौर की सड़कों को साफ और स्वच्छ बनाया जा रहा है। साथ ही सड़कों पर किसी भी तरह की गंदगी ना दिख सके, इसका भी पूरा पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उधर, इंदौर की दीवारों पर बेहद सुंदर कलाकृतियों को तैयार किया गया है। साथ ही इंदौर में ही वेस्ट से बेस्ट बनाने का प्रोसेस भी बेहद ही आकर्षक ढंग से पूरा किया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर ने प्रवासी भारतीयों का ऐतिहासिक स्वागत किया है।

      ये भी पढ़े- भूलेंगे नहीं मालवा का अतिथि सत्कार...Ujjain में मिले प्यार और सम्मान से खुश प्रवासी भारतीय

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+