Ujjain में khelo India youth games का आगाज, पहले दिन ये रहा खास

खेलो इंडिया गेम्स के तहत योग स्पर्धाओं की शुरुआत उज्जैन में माधव सेवा न्यास में हुई। खेलो इंडिया के तहत योग प्रतिस्पर्धा के शुभारंभ की घोषणा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा की गई।

indore

Recommended Video

      India में पहली बार National Beach Soccer टूर्नामेंट का आयोजन | वनइंडिया हिंदी | Beach Football

      खेलो इंडिया गेम्स के तहत योग स्पर्धाओं की शुरुआत उज्जैन में माधव सेवा न्यास में हुई। खेलो इंडिया के तहत योग प्रतिस्पर्धा के शुभारंभ की घोषणा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा की गई। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, हरियाणा योग अकादमी के अध्यक्ष जयदीप आर्य, गोवा के खेल मंत्री गोविंद गोवडे तथा मध्य प्रदेश योगासन कंपटीशन के डायरेक्टर वेद प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उज्जैन शहर में एक से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताएं एवं 6 से 10 फरवरी तक मलखंब प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन दोनों प्रतियोगता में सम्पूर्ण देश से 18 वर्ष से कम आयु के कुल 500 से अधिक विद्यार्थी एवं टेक्निकल अधिकारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

      उच्च शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

      मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि महादेव की नगरी से योगासन खेलो की शुरुआत की जाना निश्चित रूप से महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि योग के बल पर ही भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को धारण किया था। योगेश्वर कृष्ण उज्जैन में ही शिक्षा ग्रहण कर श्री कृष्ण बने हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन ने योग को शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। कार्यक्रम में गोवा के खेल मंत्री गोविंद गोवड़े एवं हरियाणा खेल अकादमी के जयदीप आर्य ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 30 जनवरी को भोपाल में हो चुका है।

      अलग-अलग जिलों में जारी गेम्स

      मध्यप्रदेश में इन दिनों खेलो इंडिया गेम्स का उत्साह देखने मिल रहा है जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेलो इंडिया गेम्स के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर, भोपाल और उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेलो इंडिया गेम्स के तहत अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले लंबे वक्त से खेलो इंडिया यूथ गेम्स को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों का सिलसिला जारी था।

      ये भी पढ़े- Khelo India youth game's में दिखेगा किसान पुत्र का दम, कैनो स्लेलम प्रतियोगिता में गोल्ड पर नजर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+